{"_id":"6973c2372ed0e12fb4021144","slug":"raja-eleven-champions-defeated-uttaran-by-five-runs-allahabad-news-c-417-1-nan1013-2878-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राजा इलेवन चैंपियन, उतरांव को पांच रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राजा इलेवन चैंपियन, उतरांव को पांच रन से दी शिकस्त
विज्ञापन
वार्ड नंबर 10 में आयोजित केपी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में राजा इलेवन हंडिया ने पांच रन से उतरांव इलेवन टीम को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हंडिया ने निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 67 रन बनाए। जवाब में उतरांव की टीम छह विकेट खोकर 62 रन पर ही बना सकी। इस तरह हंडिया ने पांच रन से खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास ने पुरस्कृत किया। मौके पर आमिर खान, अरबाब खान, जुनैद खान, राजू शाह, नूरैन अहमद गुड्डू, मुनीर शाह, सईद शाह, समीर खान, महताब खान आदि मौजूद रहे।
श्री सहायक क्रिकेट क्लब ने सात विकेट से जीता मैच : प्रयागराज। कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में श्री सहायक क्रिकेट क्लब ने खेलगांव पब्लिक स्कूल को सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल कर लिए। सुमित अग्रवाल ने नाबाद 87 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
केपी कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 39.4 ओवर में 170 रन (हर्षित जी सहाय 60, अमृतया 3/37) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्रिकेट क्लब की टीम ने 34.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैच में प्रितेश सोनकर और नितिन मिश्रा ने अंपायरिंग की। अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।