Raja Bhaiya Case: 'नियति का चक्र चल चुका है...' राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के इस ट्वीट ने बढ़ाई सरगर्मी
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि मैंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में पुख्ता सुबूत के साथ मामला दर्ज करा दिया है।
विस्तार
भानवी सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि मैंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में पुख्ता सुबूत के साथ मामला दर्ज करा दिया है। सोमवार को लखनऊ कोर्ट में मामले की सुनवाई है।
ट्वीट के साथ ही उन्होंने एमपी एमएलए कोर्ट में अंतर्गत धारा 156 के तहत दाखिल प्रार्थना पत्र को भी संलग्न किया है। जिसमें एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के अलावा राजा भैया के चालक मनगढ़ निवासी रोहित सिंह और अमेठी के अचलपुर के अनिल कुमार सिंह का नाम शामिल है।
फिलहाल राजा भैया समर्थक संग जनपद के लोग भानवी सिंह व परिवार के बीच पनपे विवाद को लेकर खासे चिंतित हैं। अभी तक राजा भैया व भानवी के बीच उपजा विवाद समाप्त होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को झटका लगा है। इस मामले को राजा भैया का पत्नी भानवी सिंह से बढ़ती तल्खी का परिणाम माना जा रहा है।
मैंने अक्षय प्रताप सिंह के ख़िलाफ़ MP MLA कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया है। कल लखनऊ में सुनवाई है।
— Bhanvi Kumari Singh Bhadri (@BhanviKumari) September 10, 2023
धोखाधड़ी के इतने पुख़्ता सबूत हैं कि तय समय के भीतर फ़ैसला आएगा । नियति का चक्र चल चुका है अब। pic.twitter.com/4NW8XSV1Av
भानवी सिंह की सीएम योगी से गुहार
इससे पहले, विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा की साली की तहरीर पर सोमवार (चार सितंबर) को हजरतगंज थाने में उनकी पत्नी भानवी सिंह और एक न्यूज चैनल के वायर चेयरमैन समेत चार पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि साजिश के तहत चैनल पर आपत्तिजनक कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
राजा भैया की भानवी सिंह के साथ शादी करीब 28 वर्ष पहले हुई थी। भानवी सिंह बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के चार बच्चे भी हैं। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से वर्ष 2022 में तलाक मांगा था। उन्होंने कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि भानवी सिंह ने ससुराल छोड़ दिया है।