{"_id":"64f2d48a8b95123a560233c2","slug":"raja-bhaiya-divorce-case-bhanvi-singh-younger-sister-name-also-linked-in-controversy-2023-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साली और महारानी की कहानी: राजा भैया तलाक केस में नया मोड़, विवाद में भानवी की छोटी बहन का भी जुड़ा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा-साली और महारानी की कहानी: राजा भैया तलाक केस में नया मोड़, विवाद में भानवी की छोटी बहन का भी जुड़ा नाम
Sat, 02 Sep 2023 12:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:27 PM IST
सार
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और पत्नी भानवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। राजा भैया की पत्नी ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Raja Bhaiya Divorce Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की सियासत में सक्रिय भूमिका रखने वाले कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों पत्नी से अनबन के चलते चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल ही में पत्नी भानवी सिंह ने अपनी छोटी बहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों से राजा भैया की जिंदगी में भूचाल सा आ गया। इसके अलावा भानवी सिंह की छोटी बहन और राजा भैया की साली का नाम भी इस मामले से जुड़ गया।
आरोपों के बाद छोटी बहन ने भी भानवी पर पलटवार किया। उन्होंने भी बड़ी बहन पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए। मामला अब मुख्यमंत्री की चौखट तक पहुंच गया है। आइए जानते हैं इस विवाद की पूरी कहानी।
दरअसल, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और पत्नी भानवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर रही हैं। तलाक के जवाब में जब भानवी सिंह की ओर से कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंधों की बात कही गई तो मामला गंभीर हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भानवी सिंह ने राजा भैया पर घरेलू हिंसा, मारपीट, बच्चों की उपेक्षा, अवैध संबंध जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। आरोपों में एक आरोप यह भी था कि राजा भैया के संबंध किसी महिला से हैं। हाल ही में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से सीएम योगी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी भानवी सिंह ने एक्स (ट्वीटर) के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि लखनऊ पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है। उल्टा उनके पति की शह पर उनकी छोटी बहन ने उनके खिलाफ झूठी तहरीर पुलिस को दी है। यह भी लिखा है कि इसी बहन ने उनके परिवार को तोड़ा है। उन्होंने 30 सितंबर 2022 का एक शिकायती पत्र भी शेयर किया है।
लखनऊ के हजरतगंज थाने के प्रभारी को संबोधित शिकायती पत्र में उन्होंने लखनऊ की एक साझेदारी फर्म की मूल्यवान संपत्तियों को हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप अक्षय प्रताप सिंह पर लगाया है। शिकायती पत्र में लिखा गया है कि फर्म की संपत्तियों की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है।
महिला रिश्तेदार ने भानवी पर लगाया था आरोप
उधर, बीते दिन राजा भैया की ससुराल पक्ष की एक रिश्तेदार ने उनकी पत्नी भानवी सिंह और एक न्यूज चैनल के वाइस चेयरमैन व रिपोर्टर के खिलाफ साजिश के तहत उनका चरित्र हनन करने का आरोप लगाया था। हजरतगंज पुलिस को दी अपनी तहरीर में पीड़िता ने लिखा था कि इन लोगों ने उनके संबंध रघुराज प्रताप सिंह से बताकर उनका चरित्र हनन किया है।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि तहरीर की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस तहरीर में रिश्तेदार ने लिखाया है कि उनका रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी से पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है। इस वजह से ही भानवी ने जानबूझकर झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। अपनी साजिश में उन्होंने न्यूज चैनल को भी मिला लिया। तभी यह खबर 28 अगस्त को दिखाई गई।
राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से 2022 में मांगा था तलाक
राजा भैया की भानवी सिंह के साथ शादी करीब 28 वर्ष पहले हुई थी। भानवी सिंह बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के 4 बच्चे भी हैं। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से वर्ष 2022 में तलाक मांगा था। उन्होंने कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि भानवी सिंह ने ससुराल छोड़ दिया है।

भानवी ससुराल नहीं आना चाहती हैं। भानवी सिंह गलत आरोप लगाकर उनके परिवार की छवि को खराब कर रही हैं। मौजूदा वक्त में राजा भैया और भानवी सिंह का मामला कोर्ट में है। भानवी ने तलाक देने से इनकार कर दिया है।