फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raj Panchak Yoga from today, important for administrative and political activities

Prayagraj : आज से राज पंचक योग, प्रशासनिक व राजनीतिक गतिविधियों के लिए अहम

Mon, 16 Jun 2025 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 12:40 PM IST
सार

16 जून को दोपहर 1:10 बजे से राज पंचक शुरू हो रहा है, जो 20 जून को रात 09:45 बजे तक चलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक, इसमें कई कार्य निषिद्ध माने जाते हैं, लेकिन सरकारी कार्यों की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल होता है।

विज्ञापन
Raj Panchak Yoga from today, important for administrative and political activities
मृत्यु पंचक नियम - फोटो : freepik

विस्तार

16 जून को दोपहर 1:10 बजे से राज पंचक शुरू हो रहा है, जो 20 जून को रात 09:45 बजे तक चलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक, इसमें कई कार्य निषिद्ध माने जाते हैं, लेकिन सरकारी कार्यों की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल होता है। इस दौरान संपत्ति से जुड़े मामलों में निर्णय लेना लाभकारी हो सकता है। प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी राज पंचक फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक, कहा जाता है, जो शुभ माना जाता है और इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता भी मिलती है। खासकर सरकारी और संपत्ति से जुड़े कार्यों में, हालांकि इसमें मांगलिक संस्कार करने से बचना चाहिए। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।
विज्ञापन


मान्यता है कि पंचक काल में किसी की मृत्यु होने पर नजदीक के पांच लोगों की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इसके उपाय के रूप में शव दाह के समय आटे या कुश के पांच शव बनाए जाते हैं और उन सभी का एक साथ दाह संस्कार किया जाता है। विदित हो कि पंचक, ज्योतिष में एक विशिष्ट समय अवधि है जो हर महीने आती है। यह पांच नक्षत्रों (धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती) के योग से बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed