फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raised demand: Flexi fare removed from Mumbai Duronto, Dehradun Express runs everyday

उठाई मांग : मुंबई दुरंतो से हटे फ्लेक्सी फेयर, हर रोज चले देहरादून एक्सप्रेस

Fri, 22 Apr 2022 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Raised demand: Flexi fare removed from Mumbai Duronto, Dehradun Express runs everyday
मुंबई दुरंतो से हटे फ्लेक्सी फेयर, हर रोज चले देहरादून एक्सप्रेस
विज्ञापन

0 जीएम एनसीआर के साथ आज होगी प्रयागराज मंडल के 20 से ज्यादा सांसदों की बैठक
प्रयागराज। प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस की तर्ज पर मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस से फ्लेक्सी फेयर हटाए जाने का मामला शुक्रवार को जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार के समक्ष सांसद उठा सकते हैं। साथ ही सांसदों द्वारा प्रयागराज-देहरादून एक्सप्रेस को नियमित करने एवं मुंबई दुरंतो को दो दिन की बजाय हर रोज चलाए जाने की मांग भी जीएम के समक्ष उठाई जाएगी।

दरअसल उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज, फूलपुर, मिर्जापुर, फतेहपुर, कौशांबी, कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद आदि जिलों के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के साथ शुक्रवार 22 अप्रैल को जीएम एनसीआर की बैठक है। सुबह 11 बजे बैठक सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में शुरू होगी। इस दौरान सांसद रेलवे से जुड़ी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के बारे में जीएम से वार्ता करेंगे। तमाम सांसदों द्वारा पूर्व में ही जीएम एनसीआर को मांगों का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बैठक में कानपुर शताब्दी के प्रयागराज तक विस्तार करने, कानपुर इंटरसिटी का पुन: संचालन, लखनऊ शताब्दी शुरू करने, सूबेदारगंज का नाम प्रयागराज कैंट करने, प्रयागराज से मेमू ट्रेन की संख्या बढ़ाने, शहर के सभी स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे में विलय किए जाने संबंधी मांग सांसदों द्वारा की जा सकती है। बैठक में सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी, रेवती रमण सिंह, साध्वी निरंजना ज्योति, विनोेद सोेनकर, सतीश गौतम आदि सांसद शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed