फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rain forecast in Prayagraj and surrounding areas, relief from heat and humidity due to falling mercury.

Weather : प्रयागराज और आसपास इलाकों में कई दिनों तक बारिश का अनुमान, पारा लुढ़ने से गर्मी और उमस से मिली राहत

Sun, 23 Jun 2024 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 01:40 PM IST
सार

कई दिनों तक चिलिचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों को दो दिनों से राहत मिल गई है। शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। रविवार को भी धूप का असर काफी कम रहा  हालांकि उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक प्रयागराज और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
Rain forecast in Prayagraj and surrounding areas, relief from heat and humidity due to falling mercury.
रविवार को बादल छाये रहने के चलते मौसम सुहाना हो गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से चली मानसूनी हवाएं झारखंड और बिहार होते हुए प्रयागराज पहुंच गई हैं। शनिवार को शहर में कहीं फुहारें पड़ीं तो गंगा-यमुनापार के कई इलाकों में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम में बदलाव से लोगों के मुरझाए चेहरे एक बारगी खिल गए हैं। रविवार को भी दिन में बादल छाए रहे। इसके चलते मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि उमस से लोग परेशान दिखे। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रयागराज और आसपास के इलाकों में रविवार को बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। रविवार से अगले पांच-छह दिनों तक हल्की से मध्यम बरसात की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट के आसार हैं। शनिवार को हल्की बारिश के बाद ठंडी हवा ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29.01 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन


शनिवार से प्रयागराज और आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद गंगापार के लालगोपालगंज, नवाबगंज, सोरांव, कौड़िहार में बारिश हुई। यमुनापार के बारा, कोरांव, मेजा, जसरा समेत कई अन्य जगहों पर बारिश हुई। कोरांव में बारिश के कई जगह पानी भर गया। हाईवे पर जल भराव होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिनों तक बरसात के आसार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो. एचएन मिश्र के मुताबिक, बारिश का सिलसिला सात दिनों तक जारी रहेगा। 30 जून तक रुक-रुककर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई इलाकों में 30-35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम के जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बंगाल की खाड़ी से आ रही नम पुरवा हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।इस वजह से इस बार समय से और पर्याप्त वर्षा की उम्मीद है।

मानसूनी हवाओं ने दस्तक दे दी है। गर्मी में अब तेजी से कमी आएगी। बंगाल की खाड़ी से सक्रिय होकर मानसून बिहार होते हुए प्रयागराज पहुंच सकता है। - प्रो. एचएन मिश्रा, मौसम विज्ञानी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed