फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways will run more than 20 special trains on Mauni Amavasya, roadways are also preparing to run 2800 buses

Magh Mela: मौनी अमावस्या पर रेलवे चलाएगा 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज भी 2800 बसें चलाने की तैयारी में

Thu, 08 Feb 2024 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 12:48 PM IST
सार

अमावस्या पर उत्तर मध्य रेलवे की ओर दस स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। भीड़ के हिसाब से इन ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन से कानपुर, प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं प्रयागराज जंक्शन से मानिकपुर दिशा की ओर होगा।

विज्ञापन
Railways will run more than 20 special trains on Mauni Amavasya, roadways are also preparing to run 2800 buses
माघ मेला प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या की तैयारियों को रेलवे और रोडवेज ने अंतिम रूप दे दिया है। स्नान पर्व के मौके पर रेलवे ने 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। वहीं, यूपी रोडवेज ने भी 2800 बस चलाने का निर्णय लिया है। रोडवेज अफसरों के मुताबिक 200 बसें रिजर्व भी रखी जाएंगी।

विज्ञापन


अमावस्या पर उत्तर मध्य रेलवे की ओर दस स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। भीड़ के हिसाब से इन ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन से कानपुर, प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं प्रयागराज जंक्शन से मानिकपुर दिशा की ओर होगा। प्रयागराज छिवकी और नैनी से भी मानिकपुर दिशा के लिए स्पेशल ट्रेन भीड़ के हिसाब से चलाई जाएगी। हालांकि, प्रयागराज रामबाग से स्पेशल ट्रेन बनारस और गोरखपुर के लिए समय सारिणी के हिसाब से चलेगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग आठ फरवरी को बनारस से रात 10:30 बजे चलकर रात दो बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। वापसी में 05110 प्रयागराज रामबाग से बनारस के लिए नौ फरवरी को सुबह 09:25 बजे चलेगी। इसके अलावा 05111 बनारस-प्रयागराज रामबाग नौ फरवरी को बनारस से सुबह आठ बजे चलकर प्रयागराज रामबाग 11:30 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के जाने का समय किया गया निर्धारित


वापसी में 05112 प्रयागराज रामबाग से शाम 5:10 बजे बनारस के लिए रवाना होगी। इसी तरह 05113 भटनी-प्रयागराज रामबाग स्पेशल आठ फरवरी की रात 8:45 बजे प्रयागराज रामबाग देर रात 3:20 बजे आएगी। वापसी में 05114 प्रयागराज रामबाग से भटनी के लिए नौ फरवरी की दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं, गोरखपुर से 05115 का संचालन आठ फरवरी की शाम चार बजे होगा जो रात 11:50 बजे प्रयागराज रामबाग आ जाएगी। वापसी में 05116 प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के लिए नौ फरवरी की रात आठ बजे रवाना होगी।

वहीं, दूसरी ओर अयोध्या कैंट से आठ फरवरी 04223 शाम 7:50 बजे चलकर रात दो बजे प्रयाग आएगी। 04225 अयोध्या कैंट से रात 10:15 बजे चलकर सुबह चार बजे प्रयाग पहुचेंगी। वहीं, लखनऊ से 04231 दिन में 3:15 बजे चलकर रात 11:35 बजे प्रयाग एवं जौनपुर से गाड़ी संख्या 04235 का संचालन दोपहर 3.10 बजे होगा, जो रात 74.45 बजे प्रयाग पहुंच जाएगी। इसी तरह नौ फरवरी को प्रयाग से अयोध्या कैंट के लिए सुबह 9.00, 12.00 , 2.00, रात 9.45 बजे एवं लखनऊ के लिए स्पेशल शाम 7.45 बजे चलेगी। इसके अलावा 10 फरवरी को प्रयाग से अयोध्या कैंट के लिए दोपहर 12 और रात 9.45 बजे स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।

आज से रोडवेज शुरू कर देगा अतिरिक्त बसों का संचालन

मौनी अमावस्या पर यूपी रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन बृहस्पतिवार आठ फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। रोडवेज द्वारा पर्व के मौके पर 2800 बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान बाहरी जिलों से आने वाली बसों का आगमन बुधवार से ही शुरू हो गया। प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अयोध्या के लिए अगले तीन दिन में सौ से ज्यादा बसों का संचालन हो सकता है। उन्होंने बताया कि यदि भीड़ बढ़ती है तो गोरखपुर, वाराणसी रूट की बसें झूंसी से चलाई जाएंगी


जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से आज प्रवेश हो जाएगा बंद

अमावस्या पर आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर तीन दिन के लिए रोक लगाई जा रही है। यहां से यात्रियों की इंट्री दोपहर 12 बजे से नहीं हो सकेगी, जो 10 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान सिविल लाइंस साइड की ओर से निकास की व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed