फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways will run 1200 special trains in Mahakumbh 2025, 16 coaches will be there in all trains

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 में रेलवे चलाएगा 1200 स्पेशल ट्रेनें, सभी ट्रेनों में रहेंगे 16 कोच

Wed, 19 Jul 2023 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 04:03 PM IST
सार

सभी ट्रेनों में 16 कोच रहेंगे जबकि पिछले कुम्भ  में चलाई गई ट्रेनों में 8-8 कोच थे। डीआरएम बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भविष्य के जंक्शन का खाका भी पेश किया और रेलवे के द्वारा महाकुंभ और उसके अतिरिक्त यात्री सुविधाओं के लिए कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Railways will run 1200 special trains in Mahakumbh 2025, 16 coaches will be there in all trains
पत्रकारों से बातचीत करते डीआरएम हिमांशु बडोनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेले का आयोजन भले ही वर्ष 2025 में हो लेकिन विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन की रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार महाकुंभ के अवसर पर रेलवे 1200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। खास बात यह है कि इस बार ज्यादा से ज्यादा मेमो ट्रेन स्पेशल के रूप में चलेंगी। इसमें आठ की जगह 16 कोच रहेंगे। प्रयागराज और शहर के अन्य सभी स्टेशनों से स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम ) हिमांशु बडोनी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन




विज्ञापन





महाकुंभ एवं प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास से जुड़ी तैयारियों को लेकर डीआरएम ने बताया कि कुंभ 2019 में आठ सौ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या 1200 रहेगी। ट्रेनों की संख्या डेढ़ गुनी, जबकि कोच की संख्या दोगुनी कर दी गई है। भीड़ बढ़ती है तो और रिजर्व ट्रेनों का इंतजाम किया जाएगा। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज शहर के नौ रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज रामबाग, झूंसी, प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ जंक्शन से इन सभी ट्रेनों का संचालन होगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे महाकुंभ से जुड़े रेलवे के काम

डीआरएम ने बताया कि महाकुंभ को लेकर जिले में आरओबी और आरयूबी का जाल बिछाया जा रहा है। कुल 19 आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) और आरयूबी (रेल अंडर ब्रिज) बनाए जाएंगे। इसमें सर्वाधिक आठ आरओबी उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) बनाएगा। उत्तर रेलवे (एनआर) छह आरओबी व एक आरयूबी बनाएगा। जबकि पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) तीन आरओबी, एक आरयूबी बनाएगा।

इनमें सात पर कार्य चल रहा है, चार पर कार्य खत्म हो गया है। जहां कार्य खत्म हुआ है, उन्हें इसी महीने कमीशन कर दिया जाएगा। यात्री सुविधा और आरओबी-आरयूबी बनाने के लिए 837 कराेड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन सभी कार्य की कुल लागत 837 करोड़ रुपये है। पिछले कुंभ में कुल 700 करोड़ की लागत से 41 कार्य रेलवे ने कराए थे।

तीन चरणों में होना है जंक्शन के पुनर्विकास का काम
 

प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास का कार्य कुल तीन चरणों में होना है। पुनर्विकास कार्य की कुल लागत 959.78 करोड़ रुपये है। महाकुंभ के पूर्व सिविल लाइंस साइड में ही कार्य होगा। उसके बाद दोनों कॉनकोर का निर्माण और अंत में सिटी साइड का पुनर्विकास होगा। हालांकि कुंभ के पूर्व शहर आने वाले लोगों को स्टेशन पर ही दिव्य और भव्य प्रयागराज का दर्शन कराने के लिए स्टेशन व उसके निकट के क्षेत्रों व मार्गों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नवाब युसूफ रोड की तरफ एक बड़ी दीवार का निर्माण भी शुरू हो गया है। यह दीवार खुसरो बाग तक बनेगी।

महाकुंभ पर इन स्टेशनों से रूट वार होगा ट्रेनों का संचालन
स्टेशन का नाम -                                        रूट

प्रयागराज जंक्शन - कानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सतना और झांसी रूट।
नैनी- प्रयागराज छिवकी - मानिकपुर, बांदा, झांसी व सतना रूट।
सूबेदारगंज स्टेशन - कानपुर व नई दिल्ली रूट।
प्रयागराज रामबाग - वाराणसी, मऊ व गोरखपुर रूट।
झूंसी स्टेशन- वाराणसी, मऊ व गोरखपुर रूट।
प्रयाग जंक्शन व प्रयागराज संगम - रायबरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, अयोध्या कैंट, जौनपुर रूट।

यहां बनेंगे आरओबी/ आरयूबी
- प्रयागराज छिवकी, लेवल क्राॅसिंग 34ए

- बेगम बाजार
- जसरा-इरादतगंज यार्ड, लेवल क्राॅसिंग 424
- सुबेदारगंज में रोड ओवर ब्रिज

- जिगना - मांडा, लेवल क्राॅसिंग 17

- मांडा - ऊंचडीह , लेवल क्राॅसिंग 20

- भीरपुर - करछना , लेवल क्राॅसिंग 29
- करछना रेलवे स्टेशन यार्ड, लेवल क्राॅसिंग 31

- प्रयाग स्टेशन के पास, लेवल क्राॅसिंग 78 ए
- प्रयाग यार्ड में आईईआरटी के निकट, लेवल क्राॅसिंग 76

- प्रयाग यार्ड के पास, लेवल क्राॅसिंग 77
- फाफामऊ-थरवई सेक्शन, लेवल क्राॅसिंग 40 ए

-फाफामऊ-अटरामपुर के बीच, लेवल क्राॅसिंग 1 सी
- फाफामऊ यार्ड के लखनऊ छोर पर एक और टू लेन पुल

- झूंसी-रामनाथपुर स्टेशन के बीच, लेवल क्राॅसिंग 66
- हंडिया खास-रामनाथपुर स्टेशन, लेवल क्राॅसिंग 60

- झूंसी में पुरानी जीटीरोड से नई जीटीरोड के बीच आरयूबी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed