फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways will recruit players

रेलवे करेगा खिलाड़ियों की भर्ती

Fri, 14 Aug 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर। लंबे समय बाद उत्तर मध्य रेलवे स्पोर्ट्स कोटे के तहत 2000 और 1900 रुपये ग्रेड पे के लिए खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस भर्ती के लिए जल्द ही रेल भर्ती सेल (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से विज्ञापन निकाला जाएगा। अभी कुल 48 पदों पर रेलवे नियुक्ति करेगा। काफी समय से खिलाड़ी रेलवे में भर्ती की मांग भी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे में लंबे समय से खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। स्पोर्ट्स कोटे के तहत रेलवे में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग भी खिलाड़ी कर रहे थे। फिलहाल अब आरआरसी इलाहाबाद के माध्यम से रेलवे ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू होगी। ग्रुप सी में होने वाली इस भर्ती के लिए जल्द ही आरआरसी विज्ञापन जारी करेगा। कुल 48 पदों पर स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जाने वाली भर्ती में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ग्रेड पे 2000 और 1900 के 21 पद हैं।
विज्ञापन


ये सभी पद एथलेटिक्स , बाक्सिंग , क्रिकेेट, हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों के लिए हैं। इसी तरह 1800 ग्रेड पे के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, टेबिल टेनिस के खिलाड़ी कुल नौ पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। जबकि इलाहाबाद मंडल में 1900 ग्रेेड पे के 18 पदों में हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन के खिलाड़ियों की भर्ती होगी। इन सभी स्पोर्ट्स कोटे के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होने चाहिए। 2000 और 1900 ग्रेड पे वाले पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट 50 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। एससी, एसटी को नियमानुसार छूट देने की बात कही गई है। जबकि 1800 ग्रेड पे के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या समकक्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2016 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed