{"_id":"6a2c74adce1098d4f00c4682","slug":"railways-to-install-solar-cctv-cameras-at-black-spots-allahabad-news-c-3-1-ald1024-906005-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ब्लैक स्पॉट पर रेलवे लगाएगी सोलर सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ब्लैक स्पॉट पर रेलवे लगाएगी सोलर सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
प्रयागराज। लखनऊ से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर फिरोजाबाद में हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) अलर्ट मोड पर है। इस तरह की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए बल ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है।
इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में चिह्नित संवेदनशील और ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों पर सोलर पावर से संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (सीनियर डीएससी) दीपक कुमार आजाद ने बताया कि स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुए पथराव की घटना का खुलासा कर लिया गया है। अब मंडल के उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां ट्रेनें अक्सर रुकती हैं, क्रॉसिंग होती है या रेलवे की बाउंड्री टूटी हुई है। इन जगहों की जरूरत के हिसाब से सोलर कैमरों के जरिये निगरानी की जाएगी। ब्यूरो