फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways set up sanitizer tunnel for passengers and railwaymen

यात्रियों, रेलकर्मियों के लिए रेलवे ने तैयार किया सैनिटाइजर टनल

Fri, 10 Apr 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Railways set up sanitizer tunnel for passengers and railwaymen
रेलवे ने बनाया सैनिटाइजर रूम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और रेलकर्मियों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर टनल बनाई है। इसका निर्माण करने के साथ ही रेलकर्मी सैनिटाइजर टनल का परीक्षण कर रहे हैं। इसे जल्द ही रेलवे की ओर से भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में रखा जाएगा। रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के पूर्व यात्रियों को इसी टनल के अंदर से होकर गुजरना होगा। उसमें लगे स्प्रे से सैनिटाइज होकर हर यात्री एवं रेलकर्मी बाहर निकलेगा।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से सैनिटाइजर टनल अभी अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है। अब अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इसे लगाए जाने का काम शुरू किया गया है। एनसीआर के पीआरओ डॉ. अमित मालवीय के मुताबिक कोचिंग डिपो प्रयागराज, इलेक्ट्रिक लोको शेड कानपुर और इलेक्ट्रिक लोको शेड झांसी में तीन अलग-अलग डिजाइन की सैनिटाइजेशन टनल को विकसित किया गया है।
विज्ञापन


परीक्षण के बाद और अधिकृत विशेषज्ञों की स्वीकृति के बाद यह टनल भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगा दी जाएगी। उधर, एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एनसीआर ने 130 आइसोलेशन कोच तैयार कर लिए हैं। इसमें से 20 कोच कोचिंग डिपो प्रयागराज में ही तैयार हुए हैं। इसके अलावा रेलवे ने अब तक 85493 फेस मास्क तैयार कर लिए हैं। साथ ही 5694 लीटर सैनेटाइजर टनल का भी निर्माण रेलवे ने किया है। लॉकडाउन अवधि में जरूरतमंदों के लिए 33197 भोजन के पैकेट का वितरण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed