रेलवे : प्रयागराज-हुब्बल्लि स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, जारी किया गया टाइम टेबल
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने प्रयागराज-हुब्बल्लि स्पेशल ट्रेन (04113/04114) के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से गाड़ी-04113 प्रयागराज जंक्शन से अब 19 और 26 दिसंबर को भी चलेगी।
विस्तार
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने प्रयागराज-हुब्बल्लि स्पेशल ट्रेन (04113/04114) के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से गाड़ी-04113 प्रयागराज जंक्शन से अब 19 और 26 दिसंबर को भी चलेगी। हर शनिवार सुबह 5:05 बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना होकर ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, ग्वालियर और भोपाल के रास्ते 2,968 किमी का सफर तय करते हुए सोमवार दोपहर 3:10 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी-04114 हुब्बल्लि से 22 और 29 दिसंबर को चलाई जाएगी। मंगलवार सुबह 9:00 बजे हुब्बल्लि से चलकर यह ट्रेन बृहस्पतिवार रात 10:40 बजे जंक्शन आएगी। 23 कोच वाली इस विशेष ट्रेन में सामान्य श्रेणी के आठ, स्लीपर के 11, एसी तृतीय श्रेणी के दो और दो एसएलआरडी कोच लगाए गए हैं।
शाहदरा स्टेशन पर नहीं रुकेगी महानंदा एक्सप्रेस
उत्तर रेलवे ने दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड पर कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला है। यह बदलाव दिल्ली शाहदरा यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक कार्य की वजह से किया गया है। जिन ट्रेनों का रूट बदला गया है उसमें प्रयागराज आने वाली महानंदा एक्सप्रेस भी शामिल है। गाड़ी-15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा दो जनवरी को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इसका नया मार्ग साहिबाबाद, दिल्ली सफदरजंग, नई दिल्ली और दिल्ली जंक्शन होगा। इस मार्ग परिवर्तन के कारण दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
