{"_id":"593da9024f1c1ba85d9bf3dc","slug":"railways-not-showing-the-time-of-the-train-in-any-book-ticket-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई के किसी भी बुक टिकट में ट्रेन का समय नहीं बता रहा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई के किसी भी बुक टिकट में ट्रेन का समय नहीं बता रहा रेलवे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई और उसके बाद की तिथियों में बुक कराए जा रहे रेलवे टिकटों में संबंधित ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान की जानकारी रेलवे द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। टिकट में ट्रेनों के आने-जाने का समय ही अंकित नहीं है। ऐसे में यात्री परेशान हैं और बुकिंग क्लर्क भी उनको माकूल जवाब नहीं दे पा रहे हैं। यह समस्या जुलाई माह में बुक कराए जा रहे ई-टिकट और काउंटर टिकट दोनों में आ रही है। वहीं रेलवे सूत्रों का कहना है अमूमन हर वर्ष जुलाई माह में नई समयसारिणी लागू होने पर यह दिक्कत आती है, लेकिन इस बार अक्तूबर में नई समयसारिणी लागू होगी, लेकिन साफ्टवेयर अपडेट नहीं होने के कारण यह समस्या आ रही है।
बहरहाल, इस समस्या से बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। राजरूपपुर के विवेक उपाध्याय ने मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी के चार टिकट 17 जुलाई के बुक कराए हैं। टिकट बुक कराने के बाद जब उन्होंने टिकट में ट्रेन प्रस्थान का समय देखा तो वह हैरत में पड़ गए। टिकट में ट्रेन रवानगी का समय कहीं अंकित नहीं था। उन्होंने बुकिंग क्लर्क से इस बारे में पूछा तो वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यही स्थिति म्योराबाद के आशुतोष धवल की भी रही। आशुतोष ने भी रीवा एक्सप्रेस से अगले माह का आनंद विहार का टिकट लिया है, लेकिन उनके भी टिकट में ट्रेन रवानगी का समय अंकित नहीं था। आशुतोष का कहना है कि उन्होंने आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम अपना टिकट बुक कराया था, लेकिन ट्रेन रवानगी के समय में एनए (N/A) लिखा हुआ है।
उधर, रेलवे सूत्रों का कहना है कि पिछले साल से रेलवे की नई समयसारिणी जुलाई की बजाय अक्तूबर माह से लागू हो रही है, लेकिन क्रिस (सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम) में इसे अपडेट नहीं किया गया है। इस वजह से जुलाई माह की तिथियों में जो यात्री अपने टिकट बुक करा रहे हैं या करा चुके हैं, उसमें ट्रेन रवानगी के समय का उल्लेख नहीं है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि पूर्व में रेलवे की नई समयसारिणी जुलाई माह से लागू होती है। इस वजह से जुलाई माह की तिथियों में जिन यात्रियों के रिजर्वेशन ट्रेनों में होते हैं, उसमें यात्रा करने से पूर्व समय चेक करने की बात कही जाती है। हालांकि, इस बार रेलवे की समयसारिणी जुलाई में नहीं बल्कि एक अक्तूबर से लागू होगी।