फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   railways news prayagraj

Prayagraj News: छिवकी में हुई किलाबंदी चेकिंग, बिना टिकट पकड़े गए 397 मुसाफिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
railways news prayagraj
0 स्टेशन पर आने वाली नौ ट्रेनों की भी हुई जांच, बेवजह घूमने वालों की भी हुई धरपकड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

प्रयागराज। बेटिकट यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ रेलवे ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। रविवार को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी कर चेकिंग की गई। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्म की तो जांच की ही गई, साथ ही नौ ट्रेनों को भी खंगाला गया। जांच अभियान के दौरान 397 यात्री बिना टिकट सफर करने के आरोप में पकड़े गए।

गर्मी की छुट्टियां होने की वजह से इन दिनों ट्रेनों में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ है। इसका फायदा तमाम लोग बिना टिकट सफर करके उठा रहे हैं। ऐसे ही लोगों की धरपकड़ के लिए प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर किला बंदी चेकिंग हुई। सीनियर डीसीएम शशि भूषण और हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर हुई चेकिंग में वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ आरपीएफ और जीआरपी कर्मी भी साथ में रहे। इस दौरान स्टेशन से बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई। ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन से बाहर न निकल सके। जांच अभियान में कुल नौ ट्रेनें भी चेक की गई। अभियान के दौरान 397 लोगों को पकड़ा गया। उनसे 2.67 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसीएम दिनेश कुमार ने चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने कहा कि यात्रियों को चाहिए कि वह उचित टिकट लेकर ही यात्रा करे। स्टेशन में प्रवेश करने के लिए प्लेटफार्म टिकट जरूर खरीदा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed