{"_id":"5d8bb3038ebc3e013c6cb882","slug":"railways-made-the-way-to-maihar-dham-easy-on-navratri-allahabad-news-ald255907566","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर रेलवे ने मैहर धाम की राह की आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर रेलवे ने मैहर धाम की राह की आसान
विज्ञापन
Railways made the way to Maihar Dham easy on Navratri
नवरात्र पर रेलवे ने मैहर धाम की राह की आसान
0 मैहर रेलवे स्टेशन पर इलाहाबाद-मुंबई रूट की 34 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव
इलाहाबाद। शारदीय नवरात्र के मौके पर रेलवे ने मध्य प्रदेश के मैहर धाम स्थित मां शारदा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान कर दी है। नवरात्र के अवसर पर वहां जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मैहर स्टेशन से होकर गुजरने वाली इलाहाबाद-मुंबई रूट की 34 ट्रेनों का स्टॉपेज सुनिश्चित किया है। इन ट्रेनों में कई ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन एवं इलाहाबाद छिवकी से होकर गुजरती है। 29 सितंबर से 13 अक्तूबर की अवधि में सभी 34 ट्रेनों का ठहराव यहां दो-दो मिनट के लिए किया जाएगा।
नवरात्र के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर जिन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है उसकी सूची बुधवार को जारी की गई। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक ं 11045/11046 कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी)-गोरखपुर ,11059/11060 एलटीटी-छपरा, 11067/11068 एलटीटी-फैजाबाद, 12167/12168 एलटीटी-वाराणसी, 12669/12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस, 12791/12792 सिकंदराबाद-दानापुर, 15268/15267 एलटीटी-रक्सौल, 18610/18609 एलटीटी-रांची, 22131/22132 ज्ञान गंगा एक्सप्रेस, 11037/11038 पुणे-गोरखपुर, 22971/22972 बांद्रा टर्मिनल-पटना, 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर, 17610/17609 पूर्णा-पटना, 18205/18206 दुर्ग-गोरखपुर, 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा, 12577/12578 मैसूर-दरभंगा का ठहराव 29 सितंबर से 13 अक्तूबर की अवधि में दो-दो मिनट के लिए दोनों ओर से अस्थायी तौर पर किया है।