फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways lifts all restrictions due to lack of crowds; situation normal at all stations

Prayagraj : भीड़ न होने की वजह से रेलवे ने हटाए सारे प्रतिबंध, जंक्शन समेत सभी स्टेशनों पर स्थिति सामान्य

Mon, 05 Jan 2026 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jan 2026 07:04 PM IST
सार

यात्रियों की समान्य आवाजाही  होने की वजह से प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी और नैनी जंक्शन पर पौष पूर्णिमा की वजह से लगाए गए तमाम प्रबंध वापस ले लिए गए हैं।

विज्ञापन
Railways lifts all restrictions due to lack of crowds; situation normal at all stations
प्रयागराज जंक्शन पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेला के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर शहर के रेलवे स्टेशनों पर अनुमान के मुताबिक भीड़ न जुटने के बाद रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी स्टेशन पर आने और जाने वाले यात्रियों को राहत दी है। इन सभी स्टेशनों पर महाकुंभ जैसी पाबंदी हटा दी गई है। पाबंदी हटने के बाद प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड को भी रविवार दोपहर से यात्रियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हालांकि सिविल लाइंस साइड से वाहनों को प्रवेश न दिए जाने से यात्री निराश भी हुए।

विज्ञापन


पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ की तर्ज पर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यह प्रतिबंध रविवार और सोमवार को भी लागू रहना था। जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर लगे एस्केलेटर और लिफ्ट भी चालू कर दी गई।
विज्ञापन


वंदे भारत से नई दिल्ली जा रहे अमित ने बताया कि अच्छा ही हुआ कि सिविल लाइंस साइड से इंट्री मिल गई अन्यथा सिटी साइड से होकर जाना पड़ता। इसी तरह जंक्शन पहुंची डाॅ. निधि ने बताया कि सिविल लाइंस साइड से प्रवेश तो मिला लेकिन वाहन को इंट्री नहीं मिली। इस वजह से सारा सामान लेकर अंदर पैदल ही जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर पूर्व में लागू किए गए सभी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक समाप्त कर दिए गए हैं। अगर भीड़ होती है तो प्रतिबंध दोबारा लागू किए जा सकते हैं। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed