फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways imposed in 49 buildings including Sant Nirankari Satsanga Bhawan

रेलवे ने संत निरंकारी सत्संग भवन समेत 49 भवनों में लगाया निशान

Sun, 07 Jul 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Railways imposed in 49 buildings including Sant Nirankari Satsanga Bhawan
Railways imposed in 49 buildings including Sant Nirankari Satsanga Bhawan
रेलवे ने कीडगंज के 49 भवनों पर लगाए निशान
विज्ञापन

0 पूर्वोत्तर रेलवे की कार्रवाई से कीडगंज के कृष्णा नगर में मचा हड़कंप
0 कार्रवाई की जद में संत निरंकारी सत्संग भवन और क्रास्थवेट की बाउंड्रीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पूर्वोत्तर रेलवे की एक कार्रवाई से कृष्णा नगर कीडगंज में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। वाराणसी से आई टीम ने यहां जिला प्रशासन की मदद से कृष्णा नगर के कोहराना मोहल्ले एवं उसके आसपास के इलाकों में 49 भवनों एवं दुकान को ध्वस्त करने के लिए उन पर निशान लगाए हैं। रेलवे द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की जद में संत निरंकारी सत्संग भवन एवं क्रास्थवेट गर्ल्स कालेज की बाउंड्रीवाल भी है।
दो रोज पहले ही यहां पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के एईएन एवं जिला प्रशासन की एक टीम ने निशान लगाने की कार्रवाई शुरू की। शुरू में लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। पूछने पर मालूम पड़ा कि वहां निशान ध्वस्तीकरण के लिए लगाए जा रहे हैं। रेलवे का दावा है कि संबंधित स्थान पर उसकी जमीन है और वहां लोग अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने रेलवे की कार्रवाई का विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन साथ में मौजूद फोर्स के आगे किसी की एक न चली। कहा गया कि इस मामले में कोर्ट में लंबे समय से सुनवाई चल रही थी। अब कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसी वजह से रेलवे अब अपनी जमीन खाली करवाने की कार्रवाई के लिए आगे आया है। कहा गया कि जिन 49 निर्माणों पर निशान लगाए गए हैं, उन्हें खाली करने का नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे की जमीन पर लंबे समय से लोगों ने कब्जा कर रखा था। मामला न्यायालय में लंबित था। अब रेलवे के पक्ष में फैसला आने के बाद तकरीबन 5.86 एकड़ जमीन खाली करवाई जाएगी। वहां 49 मकान, दुकान चिह्नित किए गए हैं। उन्हें खाली करने का नोटिस भेजा जा रहा है। - पंकज सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed