फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways: Banaras-Anand Vihar and Udhna Superfast will run via Prayagraj

रेलवे : प्रयागराज होकर चलेगी बनारस-आनंद विहार और उधना सुपरफास्ट

Fri, 22 Apr 2022 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Railways: Banaras-Anand Vihar and Udhna Superfast will run via Prayagraj
प्रयागराज होकर चलेगी बनारस-आनंद विहार और उधना सुपरफास्ट स्पेशल
विज्ञापन

रेलवे ने जारी की समय सारिणी, भिंड और ग्वालियर के रास्ते चलेगी उधना स्पेशल
प्रयागराज। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने दो समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का एलान किया है। बनारस से आनंद विहार और उधना के लिए इन दोनों ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। इसकी समय सारिणी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई।

आनंद विहार से गाड़ी संख्या 04052 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार एक मई से 26 जून तक रात 11 बजे होगा, जो सुबह 7.55-8.00 बजे प्रयागराज जंक्शन और 11.50 बजे बनारस पहुंच जाएगी। बनारस से गाड़ी संख्या 04051 प्रत्येक शनिवार, सोमवार दो मई से 27 जून तक शाम 5.30 बजे चलकर रात 9.45-9.50 बजे प्रयागराज जंक्शन और सुबह 8.05 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। 19 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के 12, स्लीपर के चार, एसी फर्स्ट कम सेकंड का एक एवं एसएलआर के दो कोच रहेंगे। इसी तरह गुजरात के उधना से बनारस के लिए वाया भिंड, ग्वालियर स्पेशल ट्रेन संख्या 09013 का संचालन मंगलवार 26 अप्रैल से शुरू होगा। उधना से सुबह 7.25 बजे चलने के बाद वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, गुना, ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर आदि स्टेशन होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8.35-8.40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं 10.50 बजे बनारस पहुंच जाएगी। इसी तरह बनारस से गाड़ी संख्या 09014 का संचालन प्रत्येक बुधवार 27 अप्रैल से शुरू होगा, जो शाम 6.10 बजे चलकर रात 8.20-8.25 बजे प्रयागराज जंक्शन और अगले दिन रात 8.10 बजे उधना पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 22 कोच इस ट्रेन में स्लीपर के 12, सामान्य श्रेणी के चार, एसी टू का एक, एसी थ्री के तीन एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच होंगे। ट्रेन कुल दो फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed