{"_id":"58b8772d4f1c1bbd56834e01","slug":"railwaymen-trapped-between-the-train-and-platform-narrowly-survived-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा रेलकर्मी, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा रेलकर्मी, बाल-बाल बची जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद जंक्शन पर बृहस्पतिवार की शाम एक रेलकर्मी बाल-बाल बच गया। हुआ यूं कि ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने घर जाने के लिए संगम एक्सप्रेस में सवार हुआ। हालांकि तब तक ट्रेन चल चुकी थी। आनन-फानन में उसका पैर फिसल गया, वह प्लेटफार्म और संगम एक्सप्रेस के बीच फंस गया। मौके पर खड़े आरपीएफ जवानों ने उसे प्लेटफार्म से चिपके रहने को कहा। ट्रेन रुकवाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि उसके शरीर में एक खरोंच तक नहीं लगी।
कौशाम्बी जिले का निवासी अनिल कुमार पुत्र छेदी लाल उत्तर मध्य रेलवे में हेल्पर तैनात है। वह घर लौटने के लिए शाम को इलाहाबाद जंक्शन पहुंचा। ट्रेन आज थोड़ी लेट थी। वह अभी ट्रेन में चढ़ता ही कि संगम चल दी। शरीर का संतुलन बिगड़ने से अनिल नीचे गिर गया। वहां आरपीएफ के एसआई एसएन पाटीदार दौड़कर पहुंच गए। उससे तेज आवाज में कहा कि वह प्लेटफार्म की दीवार से चिपक कर रहे। अनिल ने ऐसा ही किया। इसी बीच ट्रेन को रोक दिया गया। आरपीएफ प्रभारी पीके राणा ने बताया कि रेलकर्मी को सुरक्षित बाहर निकलने के बाद थाने लाया गया। कुछ देर आराम करने के बाद वह वहां से चला गया।