{"_id":"5f495b518ebc3eabec6b241c","slug":"railway-track-news-city-desk-news-ald284777329","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 130 की रफ्तार में भी रेल ट्रैक की खामी पल भर में ढूंढ लेगी ओएमएस मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 130 की रफ्तार में भी रेल ट्रैक की खामी पल भर में ढूंढ लेगी ओएमएस मशीन
Sat, 29 Aug 2020 01:07 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:07 PM IST
सार
प्रयागराज मंडल पर ट्रैक की मॉनिटरिंग के लिए नई ट्रैक रिकॉर्डिंग कार का शुभारंभ
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में 130 की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों से भी अब रेल ट्रैक पर आई खामी अब पल भर में ढूंढ ली जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में ऐसी ट्रेनें जिनकी अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है उसमें ओएमएस मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन की खास बात यह है कि तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन में कहीं कोई जर्क आदि आता है तो उसकी रिकार्डिंग उसमें हो जाएगी। रिकार्डिंग देखने के बाद रेलकर्मी भी आसानी से ट्रैक की खामी वाले स्थान पर पहुंच कर उसे समय रहते दुरुस्त कर सकेंगे।
दरअसल रेल ट्रैक के रखरखाव के हर माह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गाजियाबाद के मध्य ओएमएस मशीन द्वारा ट्रैक की मॉनीटरिंग की जाती है। यह डिवाइस एक्सप्रेस ट्रेनों के अंतिम डिब्बे में लगाई जाती रही है। साथ ही यह मशीन जिन ट्रेनों में लगाई जा रही थी उसकी अधिकतम स्पीड 110 किमी प्रतिघंटा ही होती थी। लेकिन 130 की रफ्तार वाली ट्रेन में इसे नहीं लगाया जा सकता था। इसी वजह से ट्रैक की मॉनिटरिंग के लिए नई ट्रैक रिकॉर्डिंग कार अब एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में भी लगाई जा रही है। पूर्वा एक्सप्रेस, पुरुषोतम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में इसे लगाया जाएगा। आने वाले दिनों में प्रयागराज एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड जब 130 होगी तो ओएमएस मशीन उसमें भी लगा दी जाएगी।