आगामी 14 अप्रैल तक देशव्यापी लॉक डाउन के बाद रेल संचालन शुरू होगा या नहीं यह निर्णय भले ही रेलवे बोर्ड ने न लिया हो, लेकिन उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेल संचालन जब भी शुरू करने का आदेश मिलेगा वह उसके लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही एनसीआर ने यह तय किया है कि यात्री संचालन शुरू होने के साथ ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश तभी दिया जाएगा जब तक उनकी थर्मल स्कैनिंग ना हो जाए।
दरअसल कोरोना संक्रमण चलते पिछले कई दिन से देश भर में सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद है। अब रेलवे अफसर लॉक डाउन खत्म होने के बाद ट्रेन संचालन को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं । अफसर यह मांग कर चल रहे हैं कि जैसे ही रेलवे बोर्ड का निर्देश मिलेगा वैसे ही यात्री ट्रेनों का संचालन उन्हें शुरू करना होगा । यात्री ट्रेन संचालन के पूर्व उन्हें कुछ इंतजाम भी करने हैं ।
2 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसी वजह से रेलवे ने तय किया है कि रेल संचालन जब शुरू होगा तो रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बिना थर्मल स्कैनिंग के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा हर एक यात्रियों को रेलवे द्वारा बनाई गई सैनिटाइजेशन टनल से भी गुजरना होगा। छोटे रेलवे स्टेशनों पर यह व्यवस्था लागू करने में अभी समय लग सकता है,इसलिए रेलवे की तैयारी है कि जब भी रेल संचालन शुरू हो तो ट्रेन का ठहराव प्रमुख स्टेशनों पर ही किया जाए। रेलवे का यह भी सुझाव है कि लॉक खोलने के बाद प्लेटफार्म टिकट ₹50 में ही बेचा जाएगा ताकि रेलवे स्टेशनों पर कम से कम भीड़ जुटे। ट्रेन में यात्रियों को मास्क और सैनिटाइजर पाउच देने की भी रेल प्रशासन तैयारी कर रहा है।
3 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
लॉक डाउनलोड ने के पूर्व आईआरसीटीसी में वंदे भारत एवं कुछ अन्य ट्रेनों में यात्रियों को भोजन के साथ सैनिटाइजर के पाउच दिए थे। अब यही पाउच टिकट चेकिंग स्टाफ के माध्यम से यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश के पूर्व ही दिया जा सकता है । इस बारे में डीआरएम प्रयागराज अमिताभ का कहना है कि रेल संचालन शुरू होगा या नहीं यह निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है । फिर भी यात्री सुरक्षा और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे अपनी तैयारियां कर रहा है । प्रयागराज मंडल ने सैनिटाइजर टनल भी बनाई है । आगे भी कुछ और तैयारियां की जाएंगी।