{"_id":"986a59722563daf0bbae9127914b484b","slug":"railway-station-to-launch-guide-magazine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने लॉच की स्टेशन गाइड पत्रिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने लॉच की स्टेशन गाइड पत्रिका
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे ने पर्यटकों की सुविधा के लिए इलाहाबाद स्टेशन गाइड पत्रिका (इलाहाबाद-ए-सिटी ऑफ संगम) निकाली है। इस पत्रिका का विमोचन शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य कार्मिक प्रदीप कुमार और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक महेश मंगल ने संयुक्त रूप से किया। पत्रिका में शहर और स्टेशन के इतिहास की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही जिले में स्थित मुख्य दर्शनीय स्थलों और उन तक पहुंचने की जानकारी, स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, शहर व रेलवे के महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर, जंक्शन से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों की समय-सारिणी की भी जानकारी दी गई है।
रेलवे बोर्ड सदस्य प्रदीप कुमार ने संभावना जताई कि नए रेल बजट में मुगलसराय-इलाहाबाद और झांसी-बीना खंडों पर तीसरी लाइन के निर्माण की योजना को स्वीकृति मिल सकती है। उन्होंने अर्पण योजना के तहत रिटायर होने वाले रेलकर्मियों के समापन भुगतान की कार्यवाही ऑनलाइन किए जाने की जानकारियां भी प्राप्त कीं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को कर्मचारी कल्याण और उनकी समस्याओं के निस्तारण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। महाप्रबंधक महेश मंगल ने प्रदीप कुमार को बोर्ड सदस्य बनने पर शुभकामना दिया और जोन में चालू और प्रस्तावित योजनाओं में बोर्ड स्तर से जरूरी सहयोग का आग्रह भी किया। सदस्य कार्मिक ने बायोमैट्रिक के जरिए उपस्थिति की योजना पर तेजी से कार्य करने को कहा है। सीपीओ ने बोर्ड सदस्य का स्वागत और संचालन सीपीआरओ नवीन बाबू ने किया।
महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे की निवर्तमान अध्यक्ष ममता प्रदीप कुमार को शुक्रवार को डिवीजनल संगठन की महिला सदस्यों ने भावभीनी विदाई दी। जोनल संगठन की वर्तमान अध्यक्ष सुनीता मंगल की उपस्थिति में हुए समारोह में महिला मंडल की सदस्यों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। डिवीजन अध्यक्ष मीना त्रिपाठी ने पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की चर्चा की। साथ ही नए अध्यक्ष का स्वागत भी किया। समारोह में निरूपमा शुक्ला, दीपिका यादव, रितु यादव, सीमा सिंह, सीतारानी आदि मौजूद रहीं।