फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway Recruitment Board: 1069 candidates gave feedback, three candidates reached the spot

रेलवे भर्ती बोर्ड : 1069 अभ्यर्थियों ने दिया फीडबैक, मौके पर पहुंचे तीन अभ्यर्थी

Sat, 29 Jan 2022 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 12:02 AM IST
सार

आरआरबी की एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में धांधली के आरोपों पर हुए बवाल के बाद रेलवे द्वारा प्रयागराज, झांसी और आगरा में आरआरबी और रेलवे अधिकारियों ने शिकायत और फीडबैक के लिए  कैंप लगाया।

विज्ञापन
Railway Recruitment Board: 1069 candidates gave feedback, three candidates reached the spot
Prayagraj News : छात्रों के बवाल के मद्देनजर छोटा बघाड़ा इलाके में तनात पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज द्वारा नॉन टेकिभनकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के परीक्षा परिणाम पर अभ्यर्थियों की शिकायत एवं सुझाव के लिए कोरल क्लब में शुक्रवार को कैंप लगा। इस दौरान तीन अभ्यर्थियों ने मौके पर पहुंचकर अपनी लिखित शिकायत दी।

विज्ञापन



इसके अलावा गूगल लिंक के माध्यम से 910 और ई-मेल के माध्यम से 156 अभ्यर्थियों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई। सभी शिकायतें बाद में रेलवे बोर्ड को भेज दी गईं।
विज्ञापन



आरआरबी की एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में धांधली के आरोपों पर हुए बवाल के बाद रेलवे द्वारा प्रयागराज, झांसी और आगरा में आरआरबी और रेलवे अधिकारियों ने शिकायत और फीडबैक के लिए  कैंप लगाया। प्रयागराज के कोरल क्लब में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक महज तीन अभ्यर्थी ही अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां दोपहर 12.45 बजे जगतपुर निवासी योगेश यादव अपनी शिकायत को लेकर पहुंचे। योगेश से वहां अफसरों ने लिखित प्रार्थना पत्र लिया। योगेश ने शिकायती पत्र के माध्यम से कुल रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों को पास किए जाने और सीबीटी-2 परीक्षा के बाद लेवल स्तर पर अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स बनाने की मांग की।


कहा कि परिणाम घोषित करने का जो तरीका सीबीटी-वन के लिए बनाया गया है, उसे सीबीटी-2 में प्राप्त अंक के आधार पर बनाया जाना चाहिए।  शाम तक दो अन्य अभ्यर्थियों ने भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान कैंप में न पहुंचकर अधिकांश अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शिकायत भेजी।



एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि वेबसाइट पर गूगल लिंक के माध्यम से 910 छात्रों ने अपनी शिकायत और सुझाव दिए। वहीं रेलवे के ई मेल के जरिए 156 लोगों ने परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कई बिंदुओं पर प्रार्थना पत्र दिया। सीपीआरओ ने बताया कि 16 फरवरी तक यह कैंप रहेगा। इस दौरान आरआरबी के अफसर सुनील गुप्ता, सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed