रेलवे :.प्रयागराज से श्रीनगर का सीधा होगा रेल संपर्क, कोलकाता से चलेगी ट्रेन
विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का प्रयागराज के लोग भी ट्रेन से दीदार कर सकेंगे। इस वर्ष दिसंबर या जनवरी 2024 से धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के श्रीनगर तक प्रयागराज से सीधी रेल संपर्क हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का प्रयागराज के लोग भी ट्रेन से दीदार कर सकेंगे। इस वर्ष दिसंबर या जनवरी 2024 से धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के श्रीनगर तक प्रयागराज से सीधी रेल संपर्क हो जाएगा। यहां से श्रीनगर के लिए दो ट्रेन मिलनी भी तय है। एक का संचालन कोलकाता से होगा, जबकि दूसरी ट्रेन पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चलाई जा सकती है। दोनों ही ट्रेन प्रयागराज के रास्ते चलेंगी।
दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को उत्तर रेलवे के उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए स्थानीय संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि दिसंबर 23 या जनवरी 24 तक जम्मू से श्रीनगर के बीच रेल संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस पुल को इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना बताया।
उन्होंने बताया कि कोलकाता से भी श्रीनगर के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। उनके इस आश्वासन के बाद तय है कि कोलकाता से चलने वाली ट्रेन वाया प्रयागराज ही चलेगी। बता दें कि प्रयागराज से अभी उधमपुर के लिए सप्ताह में चार दिन सीधी ट्रेन है। वहीं उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक की कुल लंबाई 272 किमी है।
प्रयागराज से 22 से 23 घंटे में पूरा होगा श्रीनगर का सफर
रेलमंत्री ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर पर रेल संचालन शुरू होने के बाद यह सफर तीन से साढ़े तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। वर्तमान समय प्रयागराज से उधमपुर जाने वाली ट्रेन जम्मू पहुंचने में 19 घंटे का वक्त लेती है। जम्मू से श्रीनगर तक के तीन से साढ़े तीन घंटे सफर को जोड़ लिया जाए तो यह दूरी 22 से 23 घंटे में ही पूरी हो जाएगी।
0 रेलमंत्री ने कोलकाता से ट्रेन चलाने की बात कही है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भी श्रीनगर को जोड़ा जाएगा। प्रयागराज के रास्ते दोनों ट्रेनों का रूट हो सकता है। - अमिताभ शर्मा, कार्यकारी निदेशक, सूचना प्रसार रेलवे बोर्ड।