फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway: Rail connectivity will be direct from Prayagraj to Srinagar, train will run from Kolkata

रेलवे :.प्रयागराज से श्रीनगर का सीधा होगा रेल संपर्क, कोलकाता से चलेगी ट्रेन

Sun, 26 Mar 2023 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 11:44 PM IST
सार

विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का प्रयागराज के लोग भी ट्रेन से दीदार कर सकेंगे। इस वर्ष दिसंबर या जनवरी 2024 से धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के श्रीनगर तक प्रयागराज से सीधी रेल संपर्क हो जाएगा।

विज्ञापन
Railway: Rail connectivity will be direct from Prayagraj to Srinagar, train will run from Kolkata
Magh Mela : प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का प्रयागराज के लोग भी ट्रेन से दीदार कर सकेंगे। इस वर्ष दिसंबर या जनवरी 2024 से धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के श्रीनगर तक प्रयागराज से सीधी रेल संपर्क हो जाएगा। यहां से श्रीनगर के लिए दो ट्रेन मिलनी भी तय है। एक का संचालन कोलकाता से होगा, जबकि दूसरी ट्रेन पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चलाई जा सकती है। दोनों ही ट्रेन प्रयागराज के रास्ते चलेंगी।

विज्ञापन

दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को उत्तर रेलवे के उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए स्थानीय संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि दिसंबर 23 या जनवरी 24 तक जम्मू से श्रीनगर के बीच रेल संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस पुल को इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना बताया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोलकाता से भी श्रीनगर के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। उनके इस आश्वासन के बाद तय है कि कोलकाता से चलने वाली ट्रेन वाया प्रयागराज ही चलेगी। बता दें कि प्रयागराज से अभी उधमपुर के लिए सप्ताह में चार दिन सीधी ट्रेन है। वहीं उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक की कुल लंबाई 272 किमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से 22 से 23 घंटे में पूरा होगा श्रीनगर का सफर

रेलमंत्री ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर पर रेल संचालन शुरू होने के बाद यह सफर तीन से साढ़े तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। वर्तमान समय प्रयागराज से उधमपुर जाने वाली ट्रेन जम्मू पहुंचने में 19 घंटे का वक्त लेती है। जम्मू से श्रीनगर तक के तीन से साढ़े तीन घंटे सफर को जोड़ लिया जाए तो यह दूरी 22 से 23 घंटे में ही पूरी हो जाएगी।

0 रेलमंत्री ने कोलकाता से ट्रेन चलाने की बात कही है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भी श्रीनगर को जोड़ा जाएगा। प्रयागराज के रास्ते दोनों ट्रेनों का रूट हो सकता है। - अमिताभ शर्मा, कार्यकारी निदेशक, सूचना प्रसार रेलवे बोर्ड।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed