फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   railway privatization news businessmen support to railway employees prayagraj news

Prayagraj News: निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों को मिला व्यापारियों का साथ

Thu, 17 Sep 2020 03:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
railway privatization news businessmen support to railway employees prayagraj news
निजीकरण का विरोध करते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। निजीकरण का विरोध और न्यू पेंशन स्कीम हटाए जाने समेत तमाम मुद्दों को लेकर जन जागरण सप्ताह चला रहे रेलवे कर्मियों को स्थानीय व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भी अपना समर्थन दिया है। बुधवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की ओर से प्रयागराज मंडल कार्यालय में आयोजित सेमिनार में व्यापारियों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं आदि ने आश्वस्त किया कि रेल कर्मियों की निजीकरण एवं अन्य मुद्दों को लेकर लड़ी जा रही लड़ाई में व्यापार मंडल पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन


मेंस यूनियन के जोनल महामंत्री आरडी यादव ने सेमिनार में कहा कि कोविड-19 की आड़ लेकर सरकार रेलवे के अस्तित्व को पूरी तरह से समाप्त करना चाह रही है। आए दिन नए-नए तरीकों से कहीं निजीकरण तो कहीं निगमीकरण की बात सामने आ रही है। ट्रेनों को प्राइवेट ऑपरेटर को सौंपने के लिए भी रेलवे बोर्ड स्तर से प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 2004 के बाद भर्ती लोगों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विनोद चंद्र दुबे ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ लड़ाई में रेलवे कर्मियों को उनसे जो भी सहयोग चाहिए वह देने को तैयार हैं। इस दौरान सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह, प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री सुहेल अहमद , मो. आमिर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और निजीकरण न किए जाने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार में हिंद मजदूर सभा के विष्णु देव पांडे, अधिवक्ता सफाकत उल्लाह आदि ने भी शिरकत की। विष्णु देव पांडेय ने कहा कि मेंस यूनियन को अगर जरूरत होगी तो हिंद मजदूर सभा उनका इस लड़ाई में साथ देने को तैयार है। सेमिनार का संचालन पूर्व मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मंडल मंत्री डीएस यादव, मुहिब उल्लाह, अरविंद पांडेय, नागेंद्र बहादुर सिंह, राम सिंह, अक्षयवर मिश्र, सईद अहमद, मनोज कुमार, आरआर सिंह, विपिन बिहारी सिंह, आरके राय, दिवाकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed