{"_id":"66dda0f9fb930dccc30a81f0","slug":"railway-news-vande-bharat-going-from-banaras-to-agra-will-have-eight-coaches-color-may-be-saffron-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : आठ कोच की होगी बनारस से आगरा जाने वाली वंदे भारत, केसरिया हो सकता है रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : आठ कोच की होगी बनारस से आगरा जाने वाली वंदे भारत, केसरिया हो सकता है रंग
Sun, 08 Sep 2024 06:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:34 PM IST
सार
अब आगरा के लिए शुरू होने जा रही वंदे भारत भी आठ कोच की होगी। यह प्रयागराज से गुजरने वाली पहली ऐसी वंदे भारत ट्रेन हो सकती है, जिसका रंग भगवा होगा। रेलवे द्वारा पिछले दिनों ही बनारस-आगरा वंदे भारत की प्रस्तावित समय सारणी जारी कर दी है। हालांकि अभी इसे चलाई जाने की तिथि का एलान नहीं हुआ है। फिलहाल यह ट्रेन 600 सीटर होगी।
विज्ञापन
वंदे भारत,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस से प्रयागराज होकर आगरा कैंट जाने वाली वंदे भारत में कुल आठ कोच होंगे। यह ट्रेन कवच व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी। आगरा वंदे भारत ट्रेन भगवा रंग की हो सकती है। प्रयागराज से वर्तमान में तीन वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। इसमें से दो का संचालन वाराणसी से नई दिल्ली व एक का प्रयागराज से लखनऊ के रास्ते गोरखपुर के लिए हो रहा है। दिल्ली जाने वाली वंदे भारत 16 कोच की है जबकि गोरखपुर वंदे भारत में आठ कोच ही हैं।
विज्ञापन
अब आगरा के लिए शुरू होने जा रही वंदे भारत भी आठ कोच की होगी। यह प्रयागराज से गुजरने वाली पहली ऐसी वंदे भारत ट्रेन हो सकती है, जिसका रंग भगवा होगा। रेलवे द्वारा पिछले दिनों ही बनारस-आगरा वंदे भारत की प्रस्तावित समय सारणी जारी कर दी है। हालांकि अभी इसे चलाई जाने की तिथि का एलान नहीं हुआ है। फिलहाल यह ट्रेन 600 सीटर होगी।
विज्ञापन
जनवरी 25 में 160 की रफ्तार से दौड़गी वंदे भारत
बनारस-आगरा वंदे भारत में कवच 4.0 इंस्टॉल रहेगा। यहां जो रेक मिलेगा वह 160 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने में मात्र 140 सेकंड का समय ही लेगा। बताया जा रहा है कि जनवरी 2025 से इस ट्रेन को टूंडला से प्रयागराज के बीच 160 की गति से चलाया जा सकेगा। उधर रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे को वंदे भारत रेक आवंटन का पत्र भी जारी कर दिया है। पत्र में उत्तर मध्य रेलवे को आठ रेक वाली वंदे भारत दिए जाने की बात कही गई है। अब रेक आने के बाद इसका रूट ट्रायल और स्पीड ट्रायल शुरू हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन