{"_id":"69f5b2d60c41bacaf50099f7","slug":"railway-news-three-special-trains-will-run-to-udhna-in-surat-with-the-railway-releasing-the-timetable-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : सूरत के उधना के लिए चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : सूरत के उधना के लिए चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Sat, 02 May 2026 01:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 May 2026 01:46 PM IST
सार
सूरत के उधना के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलेगी। इनका संचालन मधुबनी, झंझारपुर और समस्तीपुर के लिए होगा। तीनों का छिवकी रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरत के उधना के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलेगी। इनका संचालन मधुबनी, झंझारपुर और समस्तीपुर के लिए होगा। तीनों का छिवकी रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा। गाड़ी-09041 दो मई की रात 11:30 बजे चलकर अगली रात 9:25-9:30 बजे छिवकी एवं चार मई की दोपहर 1:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी।इसी तरह 09042 मधुबनी से चार मई की दोपहर 12:35 बजे चलकर अगली सुबह 6:40 बजे छिवकी एवं छह मई की सुबह उधना पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, उधना से झंझारपुर के लिए तीन मई की रात 1:30 बजे चलकर ट्रेन अगली रात 12:25-12:30 बजे छिवकी और शाम 5:00 बजे झंझारपुर आएगी। झंझारपुर से 09046 का संचालन चार मई की शाम 7:30 बजे होगा। अगली सुबह 8:55 बजे ट्रेन प्रयागराज छिवकी एवं छह मई की सुबह 7:45 बजे उधना पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह 09047 उधना से तीन मई की सुबह पांच बजे चलकर अगले दिन 5:25-5:30 बजे प्रयागराज छिवकी एवं शाम 6:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। उधर, समस्तीपुर से 09048 चार मई की रात 8:30 बजे चलकर अगली सुबह 6:55 बजे प्रयागराज छिवकी एवं छह मई सुबह 6:45 बजे वापस उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन