फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News Several special trains will run via Prayagraj Chheoki, the railway has released the timetable

Railway News : प्रयागराज छिवकी होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Thu, 23 Oct 2025 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 03:17 PM IST
सार

दिवाली मनाने के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बुधवार को आठ जोड़ी ट्रेनों के संचालन का एलान किया। आठ जोड़ी ट्रेनों में छह जोड़ी ट्रेनें प्रयागराज छिवकी के रास्ते और दो जोड़ी ट्रेनें वाया सूबेदारगंज संचालित होंगी।

विज्ञापन
Railway News Several special trains will run via Prayagraj Chheoki, the railway has released the timetable
दिवाली के बाद ट्रेनों में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली मनाने के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बुधवार को आठ जोड़ी ट्रेनों के संचालन का एलान किया। आठ जोड़ी ट्रेनों में छह जोड़ी ट्रेनें प्रयागराज छिवकी के रास्ते और दो जोड़ी ट्रेनें वाया सूबेदारगंज संचालित होंगी। इन सभी की समय सारिणी रेलवे द्वारा जारी कर दी गई है। रेलवे द्वारा जो ट्रेनें संचालित की जाएंगी उसमें सबेदारगंज के रास्ते कोलकाता-जोधपुर व जयपुर के निकट ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन से पाटलिपुत्र स्पेशल चलेगी। इसी तरह बंगलूरू-दरभंगा, मुजफ्फरपुर-बंगलूरू, बरौनी-बंगलूरू, पुणे-दानापुर, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-दानापुर, लोकमान्य तिलक-दानापुर का संचालन वाया प्रयागराज छिवकी होगा। 

विज्ञापन


पुणे के लिए आज रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

दिवाली मनाने के बाद अब वापसी कर रहे लोगों की राह आसान करने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार 23 अक्तूबर को पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित इस ट्रेन का संचालन पटना के दानापुर से पुणे तक होगा। दानापुर से गाड़ी संख्या 01474 की रवानगी सुबह 8.30 बजे होगी। दोपहर 2:20-2:25 बजे ट्रेन का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान होगा। यहां से मानिकपुर, सतना, मैहर आदि जगह रुकते हुए अगले दिन शाम 5.35 बजे ट्रेन पुणे पहुंच जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन में स्लीपर, सामान्य और एसी टू श्रेणी के कुल 21 कोच रहेंगे। 

विज्ञापन

वापसी करने वाले के लिए पांच जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों का एलान

दिवाली मनाने के बाद वापसी करने वाले लोगों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों के संचालन का एलान किया गया है। यह सभी अनारक्षित ट्रेनें है। इनमें बांद्रा टर्मिनल-पटना, उधना-जयनगर, उधना-समस्तीपुर, अंकलेश्वर-समस्तीपुर, साबरमती-मुजफ्फरपुर स्पेशल शामिल है। ट्रेन संख्या 09009/10 बांद्रा टर्मिनस पटना अनारक्षित विशेष ट्रेन 24 से 26 अक्तूबर तक प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 09093/94 उधना जयनगर अनारक्षित स्पेशल 25 अक्तूबर तक उधना से एवं 26 अक्तूबर तक जयनगर से चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09001/02 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 25 अक्तूबर तक उधना से एवं 27 अक्तूबर तक समस्तीपुर से चलेगी। ट्रेन संख्या 09157/58 अंकलेश्वर-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 23 और 24 अक्तूबर को अंकलेश्वर से एवं 25 और 26 को समस्तीपुर से संचालित होगी। वहीं 09483/84 साबरमती-मुजफ्फरपुर वाया आगरा, कानपुर-लखनऊ के रास्ते संचालित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed