{"_id":"5ee4f1ce8ebc3e42dc3a3862","slug":"railway-news-railway-ticket-canceled-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः टिकट बुक हुए 59 हजार और निरस्त हुए 1.71 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः टिकट बुक हुए 59 हजार और निरस्त हुए 1.71 लाख
Sun, 14 Jun 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
100 का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहने के लिए जून रेलवे के लिए कमाई का महीना माना जाता है, लेकिन इस बार कोविड-19 की वजह से रेलवे को करोड़ों रुपये की चपत लग गई है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के आंकड़ों पर ही गौर करें तो बीते 20 दिन के दौरान प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, इटावा आदि स्टेशनों पर जहां 59 हजार यात्रियों के टिकट बुक हुए तो वहीं विभिन्न ट्रेनों में 1.71 लाख यात्रियों के टिकट भी निरस्त हुए।
विज्ञापन
सिर्फ रिफंड देने में ही प्रयागराज मंडल को करोड़ों रुपये की चपत लग गई। आधे से ज्यादा का रिफंड रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन एवं कानपुर सेंट्रल में ही दिया। 22 मार्च को लगे जनता कर्फ्यू एवं उसके बाद सभी लॉकडाउन की वजह से सभी यात्री ट्रेनों का संचालन निरस्त होने की वजह से जिन लोगों ने रिजर्वेशन काउंटर से अपने टिकट कराए थे, उन्हें रिफंड देने का काम रेलवे ने 25 मई से शुरू किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 12 मई से राजधानी स्पेशल एवं एक जून से 200 स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने की वजह से रेलवे द्वारा पिछले माह से ही संबंधित ट्रेनों में टिकट के लिए बुकिंग खोल दी गई है। हालांकि बुकिंग के मुकाबले निरस्त होने वाले टिकट की संख्या काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
22 मई से 31 मई के बीच प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों से जहां 23871 यात्रियों के टिकट बुक हुए तो वहीं इस अवधि में 67643 यात्रियों के टिकट निरस्त हुए। इसकी एवज में रेलवे ने 3.69 करोड़ का रिफंड दिया। इसी तरह एक जून से दस जून के मध्य प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर से 36068 यात्रियों ने अपने टिकट बुक करवाए।
इस अवधि में 1.03 लाख यात्रियों के टिकट निरस्त हुए। इन दस दिनों के दौरान प्रयागराज मंडल ने 6.06 करोड़ का रिफंड यात्रियों को दिया। जबकि जो टिकट बुक हुए उससे रेलवे के खाते में 2.11 करोड़ रुपये आए। यानी की इन 20 दिनों के दौरान 59939 यात्रियों के टिकट बुक हुए, जबकि 1.71 लाख यात्रियों ने अपने टिकट विभिन्न रिजर्वेशन काउंटर से निरस्त करा कर अपना रिफंड लिया।
कुल मिलाकर इस अवधि में प्रयागराज मंडल में बुक करानेवाले टिकट से 5.05 करोड़ रुपये रेलवे के खाते में आए, जबकि रिफंड के रूप में 9.75 करोड़ रुपये रेलवे को चुकाने पड़े। एनसीआर के पीआरओ सुनील गुप्ता ने इस आंकड़े की पुष्टि की है।