फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Preparing to run a train between Rambagh to Manduwadih at a speed of 120

Railway News: रामबाग से मंडुवाडीह के बीच 120 की रफ्तार से ट्रेन चलाने की तैयारी

Tue, 04 Aug 2020 02:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Aug 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Railway News: Preparing to run a train between Rambagh to Manduwadih at a speed of 120
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रेलवे के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने सोमवार को मंडुवाडीह से प्रयागराज जंक्शन तक विंडो ट्रेलिंग की। इस दौरान उन्होंने इस रूट पर स्पीड ट्रायल भी लिया। इस दौरान संबंधित रूट पर 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाई गई। प्रयागराज आने के दौरान उन्होंने  झूंसी से दारागंज को जोड़ने वाले गंगा पुल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के तमाम आला अफसर भी उनके साथ प्रयागराज आए।
विज्ञापन


दरअसल, प्रयागराज रामबाग स्टेशन से मंडुवाडीह तक रेल पटरी दोहरीकरण का कार्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इस रूट पर पिछले वर्ष ही रेलवे ने विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया था। इसके बाद ही इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन


वर्तमान समय में संबंधित रूट पर वंदे भारत 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। विद्युतीकरण होने के बाद रेलवे ने इस रूट पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन संचालन की तैयारी की है। इसके लिए मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने तीन कोच की स्पेशल ट्रेन से संबंधित रूट पर विंडो ट्रेलिंग की। इस दौरान यहां 120 की रफ्तार से उनकी ट्रेन चलाई। उनकी ओके के बाद इस रूट पर वंदे भारत की रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झूंसी-प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर गंगा नदी पर  स्थित आईजेट ब्रिज का निरीक्षण किया। बता दें कि दोहरीकरण होने के बाद गंगा पर एक और पुल बनाया जाना है। इसके पूर्व मुख्य संरक्षा आयुक्त ने माधोसिंह -झूंसी रेल खंड के रेलवे ट्रैक, ओवर हेड केबिल 800 केवी, हाईटेंशन एचटी क्रासिंग तथा और ट्रैक्शन लाइन के आइसोलेशन के संबंध में संबंधित को दिशानिर्देश दिया।


मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने मंडुवाडीह-प्रयागराज जंक्शन के बीच पड़ने वाले माइनर एवं मेजर ब्रिज, कर्वेचर, पुल एवं पुलिया, पॉइंट्स एंड क्रासिंग, ओवर हेड लाइन, विद्युत पोल, रेलवे ट्रैक फिटिंग्स, विद्युतीकृत कलर लाइट सिगनल आदि को भी देखा। इस अवसर पर उनके साथ एडीआरएम परिचालन एसपीएस यादव, सीनियर डीओएम रोहित गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, पंकज केशरवानी, सत्येंद्र यादव, आशुतोष पांडेय, एसके यादव एवं रेल विकास निगम लिमिटेड चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विकास चंद्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed