फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Now travel can be done without reservation in general coach of many trains, see the list of trains

Railway News : कई ट्रेनों के जनरल कोच में अब बिना रिजर्वेशन हो सकेगा सफर, देखें Train की लिस्ट

Sun, 15 May 2022 05:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 May 2022 05:46 AM IST
सार

2020 में लगे लॉक डाउन के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो उनके जनरल कोच में बिना रिजर्वेशन सफर की मनाही हो गई। धीरे-धीरे माहौल जब सामान्य होने लगा तो यात्रियों की मांग पर रेलवे ने 15 अप्रैल 2022 से ट्रेनों के जनरल कोच में सफर की अनुमति दे दी।

विज्ञापन
Railway News: Now travel can be done without reservation in general coach of many trains, see the list of trains
ट्रेन - फोटो : Pixabay

विस्तार

जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। आरक्षित जनरल कोच में बिना रिजर्वेशन सफर करने की एवज में अगले कुछ दिन के बाद यात्रियों को जुर्माना नहीं देना होगा। क्योंकि उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के प्रयागराज मंडल से गुजरने एवं शुरू होने वाली ऐसी कई ट्रेनों के नाम जारी किए हैं, जिसमें अगले कुछ दिन के दौरान जनरल कोच में बिना रिजर्वेशन यात्री सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ साधारण श्रेणी का ही टिकट खरीदना होगा। 

विज्ञापन



दरअसल वर्ष 2020 में लगे लॉक डाउन के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो उनके जनरल कोच में बिना रिजर्वेशन सफर की मनाही हो गई। धीरे-धीरे माहौल जब सामान्य होने लगा तो यात्रियों की मांग पर रेलवे ने 15 अप्रैल 2022 से ट्रेनों के जनरल कोच में सफर की अनुमति दे दी। इस अनुमति के बाद यात्री जब जनरल कोच में सफर करने लगे तब भी उनसे जुर्माना लिए जाने लगा।

विज्ञापन

आदेश के पहले ही कई यात्रियों ने करा लिए हैं रिजर्वेशन

रेल अफसरों का तर्क था कि  इस आदेश के आने केे पहले से ही कई यात्रियों ने रिजर्वेशन करवा रखे है। इस वजह से अगर कोई जनरल श्रेणी के आरक्षित कोच में बिना रिजर्वेशन सफर करता है तो उससे जुर्माना लिए जाने का प्रावधान है। यात्रियों को हो रही इस दिक्कत का समाचार अमर उजाला ने सात मई के अंक में प्रकाशित किया। खबर के माध्यम से यह भी बताया गया कि इस वर्ष के शुरुआती चार माह में तमाम ट्रेनों में ऐसे ही यात्रियों से जुर्माने के रूप में रेलवे द्वारा 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की जा चुकी है।


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे ने एनसीआर की ट्रेनों में लगे जनरल कोच में एडवांस रिजर्वेशन की मियाद कम खत्म होगी, उन ट्रेनों के नाम की सूची जारी कर दी है। सूची के माध्यम से यह भी बताया गया कि ट्रेनों के सभी जनरल कोच में किस तारीख से सफर किया जा सकता है।

कुछ ट्रेनों के जनरल कोच में है सफर की अनुमति
प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के ही जनरल कोच में सफर करने की अनुमति हैं। हालांकि जिन ट्रेनों में सफर की अनुमति है उसके सभी जनरल कोच की बजाय एक या दो कोच में ही बिना रिजर्वेशन सफर किया जा सकता है। इसमें बुंदेलखंड, प्रयागराज, जयपुर, चंबल एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं, जबकि पांच ट्रेनें ऐसी हैं जिसके सभी जनरल कोच में साधारण टिकट लेकर सफर किया जा सकता है। 

एनसीआर की पांच ट्रेनों के सभी जनरल कोच एवं 19 ट्रेनों के कुछ ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा की अनुमति हैं, जो बची हैं उन सब के सभी जनरल कोच में अलग-अलग तिथि से बिना रिजर्वेशन सफर की अनुमति दी गई है। - डा. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर। 

विज्ञापन

इन तिथियों से संबंधित ट्रेनों के सभी जनरल कोच में बिना रिजर्वेशन शुरू होगा सफर
22431        प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस    07 जून
14163        प्रयागराज-मेरठ सिटी संगम एक्स.    07 जून
14113        सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस    22 जून
11107        ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्स.    12 जून
12176        ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्स.    11 जून
12178        मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस    23 मई
12403        प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस        14 जून
12417        प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्स.    21 जून
14112        प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस            05 जून
20976        आगरा-हावड़ा एक्सप्रेस            02 जून
22198        वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी एक्सप्रेस        20 मई
14116        प्रयागराज-डा. आंबेडकरनगर एक्स.        18 जून
14151        कानपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस        05 जून
12451        कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्स.        22 मई
12547        आगरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस            24 जून
22194        ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस            25 जून
22195        वीरांगना लक्ष्मीबाई-बांद्रा टर्मिनल        03 जुलाई
22199        ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस        29 जून
22443        कानपुर-बांद्रा टर्मिनल                29 जून
22445        कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस            23 मई
22547        ग्वालियर-अहमदाबाद            29 मई
11123        ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस         13 जून
11126        ग्वालियर-रतलाम  एक्सप्रेस          16 मई
11841        खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस            26 जून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed