{"_id":"697c7d6791ca15dea4093145","slug":"railway-news-journey-to-mata-vaishno-devi-dham-will-not-be-easy-till-may-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : मई तक आसान नहीं माता वैष्णो देवी धाम की राह, उधमपुर एक्सप्रेस 31 मई तक रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : मई तक आसान नहीं माता वैष्णो देवी धाम की राह, उधमपुर एक्सप्रेस 31 मई तक रहेगी निरस्त
Fri, 30 Jan 2026 03:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Jan 2026 03:14 PM IST
सार
सूबेदारगंज से जम्मू जाने वाली दो सीधी ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इस बार गर्मियों में श्री माता वैष्णो देवी धाम जाने वालाें को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबेदारगंज से जम्मू जाने वाली दो सीधी ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इस बार गर्मियों में श्री माता वैष्णो देवी धाम जाने वालाें को दिक्कत हो सकती है। पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर में बारिश की वजह से जम्मू के पास रेल ट्रैक को खासा नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
इस वजह से जम्मू, शहीद कैप्टन तुषार महाजन एवं श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। सूबेदारगंज से शहीद कैप्टन तुषार महाजन जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस चार माह से निरस्त है। इसी तरह सूबेदारगंज-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल अंबाला तक ही जा रही है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक रहना था जो अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। 22431 सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 30 मई तक और 22432 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सूबेदारगंज 31 मई तक निरस्त रहेगी। वहीं 20433 सूबेदारगंज-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 31 मई तक अंबाला कैंट तक ही जाएगी। वहीं 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदारगंज एक जून तक अंबाला कैंट से ही चलेगी।
विज्ञापन