फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway news: GM angry over slow pace of work in Prayag and Phaphamau, instructions to complete it by November

Railway news : प्रयाग और फाफामऊ में कार्यों की धीमी गति पर जीएम नाराज, नवंबर पूरा करने का निर्देश

Thu, 01 Aug 2024 06:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 06:51 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को इन दोनों ही रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंचे महाप्रबंधक ने अफसरों से पूछा कि यहां काम इतना धीमा क्यों हो रहा है। इस दौरान डीआरएम लखनऊ एसएम शर्मा की मौजूदगी में महाप्रबंधक ने कहा कि नवंबर तक हर हाल में दोनों स्टेशनों की बिल्डिंग तैयार हो जानी चाहिए।

विज्ञापन
Railway news: GM angry over slow pace of work in Prayag and Phaphamau, instructions to complete it by November
निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते जीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम नगरी के प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ मेले के लिए चल रहे तमाम निर्माण कार्यों की धीमी गति पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभुन चौधुरी ने नाराजगी जताई है। बृहस्पतिवार को इन दोनों ही रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंचे महाप्रबंधक ने अफसरों से पूछा कि यहां काम इतना धीमा क्यों हो रहा है। इस दौरान डीआरएम लखनऊ एसएम शर्मा की मौजूदगी में महाप्रबंधक ने कहा कि नवंबर तक हर हाल में दोनों स्टेशनों की बिल्डिंग तैयार हो जानी चाहिए।

विज्ञापन






विज्ञापन




 

लखनऊ से स्पेशल ट्रेन द्वारा उत्तर रेलवे के जीएम और डीआरएम लखनऊ दोपहर डेढ़ बजे के आसपास प्रयाग जंक्शन पहुंचे। यहां उतरने के पूर्व अफसरों ने अमृत भारत स्टेशन के रूप में तैयार किए जा रहे फाफामऊ स्टेशन का भी निरीक्षण किया। प्रयाग में निरीक्षण के दौरान जीएम ने कहा कि महाकुंभ निकट है और यहां कार्य की रफ्तार सुस्त है। अब किसी भी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर तक दोनों ही स्टेशनों की नई बिल्डिंग हर हाल में पूरी तैयार हो जानी चाहिए। लाखों लोग इसी रास्ते से आने वाले हैं। जीएम ने प्रयाग स्टेशन की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को परखा। साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में भविष्य में तैयार होने वालीं यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वहां लगे मैप के माध्यम से लखनऊ मंडल के अफसरों ने जीएम को बताया कि यहां कौन-कौन से कार्य किए जा रहे हैं।

इस दौरान स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार के कक्ष में स्थानीय संवाददाताओं से हुई बातचीत में जीएम ने स्वीकार किया कि काम की रफ्तार अभी धीमी है। अब समय भी ज्यादा नहीं है। कहा कि डीआरएम लखनऊ एवं अन्य वरिष्ठ अफसर यहां पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण करते रहेंगे। प्रयास होगा कि नवंबर तक प्रयाग एवं फाफामऊ स्टेशन की नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाए।
 

जीएम ने बताया कि प्रयागराज संगम स्टेशन पर महाकुंभ को लेकर चल रहे कार्य अब समाप्ति की ओर है। कहा कि आज समय कम होने की वजह से प्रयागराज संगम स्टेशन का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। इस दौरान एडीआरएम सचिन वर्मा, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा आदि अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed