{"_id":"66addaa607c65e3fd404d697","slug":"railway-news-fog-will-not-become-a-hindrance-trains-will-not-be-canceled-this-winter-in-view-of-mahakumbh-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"railway News : कोहरा नहीं बनेगा बाधा, महाकुंभ के मद्देनजर इस बार सर्दियों में निरस्त नहीं होंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
railway News : कोहरा नहीं बनेगा बाधा, महाकुंभ के मद्देनजर इस बार सर्दियों में निरस्त नहीं होंगी ट्रेनें
Sat, 03 Aug 2024 12:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:52 PM IST
सार
रेलवे हर वर्ष संभावित कोहरे को देखते हुए दर्जनों ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त करता है। इस दौरान कुछ के फेरे कम किए जाते हैं तो कुछ का आंशिक निरस्तीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
विस्तार
महाकुंभ मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन इस बार सर्दी में प्रयागराज से चलने वाली किसी भी ट्रेन को निरस्त नहीं करेगा। ऐसे में प्रयागराज संगम, रामबाग और प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली तमाम ट्रेनें करीब तीन माह के लिए निरस्त नहीं होंगी। रेलवे हर वर्ष संभावित कोहरे को देखते हुए दर्जनों ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त करता है। इस दौरान कुछ के फेरे कम किए जाते हैं तो कुछ का आंशिक निरस्तीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
यहां से चलने वाली प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस, प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस, कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें हर वर्ष कोहरे की वजह से निरस्त की जाती हैं। निरस्तीकरण एक दिसंबर से 28 फरवरी तक होता है। वहीं, महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने इस बार तकरीबन 1200 स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
प्रयागराज संगम से चलने वाली किसी भी ट्रेन को निरस्त नहीं किया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि लंबी दूरी की कुछ और ट्रेनों का भी निरस्तीकरण न किया जाए। - शोभुन चौधुरी, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली ट्रेनों को निरस्त नहीं करने की तैयारी है। जो ट्रेनें दूसरे जोनल रेलवे की हैं उन्हें निरस्त न करने का निर्णय रेलवे बोर्ड लेगा। - हिमांशु बडोनी, डीआरएम, प्रयागराज