फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News Demand for Kashmir increased once again, trains going to Jammu are full

Railway News : कश्मीर की एक बार फिर बढ़ी डिमांड, जम्मू जाने वाली ट्रेनें फुल

Tue, 01 Jul 2025 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 06:46 PM IST
सार

कश्मीर के लिए प्रयागराज से यात्रियों की बुकिंग एक बार फिर बढ़ने लगी है। टूर ऑपरेटरों के यहां लोग बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। इसका असर जम्मू, उधमपुर और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली ट्रेन पर भी दिखने लगा है।

विज्ञापन
Railway News Demand for Kashmir increased once again, trains going to Jammu are full
कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा - फोटो : Instagram

विस्तार

कश्मीर के लिए प्रयागराज से यात्रियों की बुकिंग एक बार फिर बढ़ने लगी है। टूर ऑपरेटरों के यहां लोग बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। इसका असर जम्मू, उधमपुर और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली ट्रेन पर भी दिखने लगा है। अगले कई दिन प्रयागराज से इन शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची के साथ कुछ तिथियों में आरक्षण रिग्रेट हो गया है।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रयागराज से कई लोगों ने कश्मीर की बुकिंग निरस्त करवा दी थी। अब घाटी में हालात सामान्य होने के बाद लोगों ने वहां का रुख करना शुरू कर दिया है। खासकर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद लोग श्रीनगर तक ट्रेन से ही जाना पसंद कर रहे हैं। इससे टूर ऑपरेटरों के लिए चेहरे खिल गए हैं। ट्रैवेल्स सेफ के संदीप मिश्रा ने बताया कि श्रीनगर के लिए शुरू हुई वंदे भारत के बाद वहां जाने वालों की संख्या बढ़ने लगी। उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो लोग बुकिंग के लिए आ रहे हैं वह कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर तक वंदे भारत से जाने की डिमांड कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसी तरह विशाल कनौजिया ने बताया कि डल झील का किनारा हो या गुलमर्ग की वादियां, पहलगाम हो या सोनमर्ग, भय समाप्त होने के बाद लोग कश्मीर की तरफ रुख कर रहे हैं। इसी वजह से जम्मू मेल, मुरी एक्सप्रेस, उधमपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में अगले कई दिन कंफर्म बर्थ भी उपलब्ध नहीं है। सिविल लाइंस के प्रशांत वत्स ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ तीन जुलाई को श्रीनगर जा रहे हैं। इसी तरह कारोबारी विवेक सिंह भी अपने कुछ दोस्तों के साथ दो जुलाई को विमान से दिल्ली एवं दिल्ली से श्रीनगर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed