फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Common people will also be able to sell railway tickets through ATVM at railway stations

Railway News : रेलवे स्टेशनों पर आम आदमी भी एटीवीएम से बेच सकेंगे रेल टिकट, अगले माह से होगी शुरूआत

Thu, 18 Apr 2024 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 06:36 PM IST
सार

वर्तमान समय एटीवीएम का संचालन रेलवे स्टेशनों पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी ही करते आए हैं। सेवानिवृत्त रेलकर्मी चाहे तो वह अपने स्थान पर वह अपने बेटा, बेटी पत्नी आदि को ही एटीवीएम संचालन के लिए रख सकते हैं। अमूमन देखा गया है कि एटीवीएम का संचालन रेलवे स्टेशनों पर कुछ घंटे के लिए ही होता है।

विज्ञापन
Railway News: Common people will also be able to sell railway tickets through ATVM at railway stations
ट्रेन। - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर अब सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के साथ बाहरी व्यक्ति भी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) पर फैसिलेटर का कार्य कर सकेंगे। अगले माह से प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, इटावा, टूंडला, मिर्जापुर, फतेहपुर समेत 27 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

वर्तमान समय एटीवीएम का संचालन रेलवे स्टेशनों पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी ही करते आए हैं। सेवानिवृत्त रेलकर्मी चाहे तो वह अपने स्थान पर वह अपने बेटा, बेटी पत्नी आदि को ही एटीवीएम संचालन के लिए रख सकते हैं। अमूमन देखा गया है कि एटीवीएम का संचालन रेलवे स्टेशनों पर कुछ घंटे के लिए ही होता है। अधिकांश समय वहां फैसिलेटर न होने की वजह से यात्रियों को रेलवे के टिकट काउंटर पर लाइन लगातार जनरल टिकट खरीदना होता है। इससे उन्हें असुविधा भी होती है।

विज्ञापन


इसी को देखते हुए एटीवीएम का आवंटन सिर्फ सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को दिए जाने की अनिवार्यता खत्म की जा रही है। नई नियमावली में बाहरी व्यक्तियों के लिए भी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की तरह ही टेंडर जारी किया जाएगा। इसमें आम लोग भी भाग ले सकेंगे। हालांकि इसमें प्राथमिकता पहले सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को ही दी जाएगी। अगर वह टेंडर प्रक्रिया में नहीं आते हैं तो बाहरी लोगों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सारी प्रक्रिया ई ऑक्शन या यूं कह लें कि ऑनलाइन होगी। हालांकि इसमें पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रहेगा। फिलहाल इस नई नियमावली को स्वीकृति मिल गई है। मई माह से इसे लागू कर दिया जाएगा। इस सुविधा से अब आम आदमी भी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन चला सकेगा। इस बारे में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है एटीवीएम को लेकर नई नियमावली बन गई है। अगले माह से इसमें बदलाव होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed