फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: All 126 railway stations of Prayagraj division have been equipped with water coolers, passengers

Railway News : वाटर कूलर से लैस हो गए प्रयागराज मंडल के सभी 126 रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Mon, 01 Jun 2026 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jun 2026 06:03 PM IST
सार

भीषण गर्मी के इस मौसम में रेल यात्रियों के लिए एक और बेहद राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल देश के उन चुनिंदा रेल मंडलों में शामिल हो गया है जिसके अंतर्गत आने वाले सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर वाटर कूलर लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन
Railway News: All 126 railway stations of Prayagraj division have been equipped with water coolers, passengers
वाटर कूलर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भीषण गर्मी के इस मौसम में रेल यात्रियों के लिए एक और बेहद राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल देश के उन चुनिंदा रेल मंडलों में शामिल हो गया है जिसके अंतर्गत आने वाले सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर वाटर कूलर लगा दिए गए हैं। अब इस मंडल के किसी भी स्टेशन पर यात्रियों को ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन


अब तक रेलवे में अमूमन यह देखा जाता था कि वाटर कूलर या ठंडे पानी की पुख्ता व्यवस्था केवल प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, मिर्जापुर, इटावा आदि और प्रमुख स्टेशनों तक ही सीमित रहती थी। छोटे स्टेशनों पर यात्रियों को या तो पानी की बोतलें खरीदनी थीं या फिर तपती गर्मी में भी सामान्य पानी से ही प्यास बुझानी थी। यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए प्रयागराज मंडल ने एक विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन


इसके तहत मंडल के सभी 126 रेलवे स्टेशनों को पूरी तरह से वाटर कूलर की सुविधा से लैस कर दिया गया है। अब चाहे कोई मुख्य जंक्शन हो या सुदूर ग्रामीण इलाके में स्थित छोटा सा स्टेशन, हर जगह यात्रियों के लिए शीतल जल की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। रेलवे प्रशासन के इस ऐतिहासिक कदम से न सिर्फ आम यात्रियों को भारी राहत मिलेगी, बल्कि गर्मियों के सफर में लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से भी बचाव होगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि अब मंडल के सभी 126 रेलवे स्टेशनों पर वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed