फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News 155 trains including Prayagraj Express declared high-speed

Railway News : प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 155 ट्रेनें हाई-स्पीड घोषित, हजारों रनिंग स्टाफ होगी होगा फायदा

Sat, 23 May 2026 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2026 03:14 PM IST
सार

पटरियों पर रफ्तार बढ़ाने के साथ ही रेलवे ने इसे मुमकिन बनाने वाले अपने रनिंग स्टाफ को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज एक्सप्रेस समेत देश की 155 प्रमुख ट्रेनों को आधिकारिक तौर पर हाई स्पीड श्रेणी में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन
Railway News 155 trains including Prayagraj Express declared high-speed
प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पटरियों पर रफ्तार बढ़ाने के साथ ही रेलवे ने इसे मुमकिन बनाने वाले अपने रनिंग स्टाफ को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज एक्सप्रेस समेत देश की 155 प्रमुख ट्रेनों को आधिकारिक तौर पर हाई स्पीड श्रेणी में शामिल कर लिया है। इस फैसले से इन ट्रेनों का संचालन करने वाले हजारों लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) के भत्तों में प्रति माह पांच से 10 हजार रुपये तक की बड़ी वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सूची में प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, महाबोधि ,श्रम शक्ति आदि ट्रेनों को जगह दी गई है। दरअसल, महंगाई भत्ता (डीए) 50 फीसदी पार होने से माइलेज दरें पहले ही 25 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं, जिसके बाद अब लोको पायलट के लिए प्रति 100 किलोमीटर की दर 485 से बढ़कर 606 रुपये और गार्ड के लिए 439 से बढ़कर 549 रुपये हो गई है। चूंकि हाई-स्पीड ट्रेनें कम समय में अधिक दूरी तय करती हैं, इसलिए स्टाफ के पेड किलोमीटर और प्रति ट्रिप मिलने वाला विशेष बोनस भी बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed