फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway new timetable will not be implemented from July 1, decision postponed due to technical reasons

यात्रीगण ध्यान दें :  एक जुलाई से लागू नहीं होगी रेलवे की नई समय सारिणी, तकनीकी कारणों से निर्णय स्थगित

Sat, 29 Jun 2024 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 11:51 AM IST
सार

रेलवे की नई समय सारिणी में इस बार काफी बदलाव किए जा रहे थे। पहली बार समय सारिणी में 102 वंदे भारत ट्रेनों को शामिल किया जा रहा था। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन की जो ट्रेनें सूबेदारगंज शिफ्ट की गई थीं, उन्हें भी रेलवे की नई समय सारिणी में स्थान किए जाने की तैयारी थी।

विज्ञापन
Railway new timetable will not be implemented from July 1, decision postponed due to technical reasons
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे की नई समय सारिणी एक जुलाई से प्रभावी नहीं होगी। रेल प्रशासन ने एक जुलाई से प्रभावी हो रही नई समय सारिणी लागू करने का निर्णय स्थगित कर दिया है। चर्चा है कि अब यह छह माह बाद जारी होगी। महाकुंभ के पहले एक जनवरी 2025 से इसे प्रभावी किया जा सकता है।

विज्ञापन

पिछले दिनों ही रेलवे प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेनों के नंबर के आगे से जीरो हटाने का निर्णय लिया था, लेकिन इसी सप्ताह उसे वापस ले लिया। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि रेलवे प्रशासन एक जुलाई 24 से अब शायद ही नई समय सारिणी लागू करे। उत्तर मध्य रेलवे के डिप्टी सीओएम की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि अगली सूचना तक के लिए नई समय सारिणी लागू करने का निर्णय स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल, अब रेल महकमे में चर्चा इस बात की है कि रेलवे की नई समय सारिणी जनवरी 25 से लागू हो सकती है।

विज्ञापन

रेलवे की समय सारिणी में इस बार काफी बदलाव किए जा रहे थे। पहली बार समय सारिणी में 102 वंदे भारत ट्रेनों को शामिल किया जा रहा था। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन की जो ट्रेनें सूबेदारगंज शिफ्ट की गई थीं, उन्हें भी रेलवे की नई समय सारिणी में स्थान किए जाने की तैयारी थी। वहीं, एनसीआर जोन में चलने वालीं 60 से ज्यादा ट्रेनों के समय में बदलाव की भी बात कही जा रही थी। फिलहाल, अब रेलवे की नई समय सारिणी के लिए अगले छह माह और इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed