फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnav said: Modi has 50 years of vision, changed the mindset of people

रेल मंत्री बोले : मोदी के पास 50 साल का विजन, बदली लोगों की मानसिकता, कांग्रेस पर साधा निशाना

Sat, 25 Dec 2021 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 09:14 PM IST
सार

रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी और एकीकृत सामाज कार्य एवं अनुसंधान संगठन के तत्वावधान में ‘डिलीवरिंग डेमोक्रेसी: मोदी के शासन प्रमुख के रूप में दो दशकों की समीक्षा’ विषय पर आयोजित सेमिनार में रेल मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnav said: Modi has 50 years of vision, changed the mindset of people
Prayagraj News : सेमिनार में बोलते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि माइंड तो सभी के पास है, लेकिन माइंडसेट बदलने की जरूरत है। नरेंद्र मोदी ने लोगों की मानसिकता बदली है। चलती कार से सड़क पर चिप्स का पैकेट फेंकने पर अब बच्चे अपने मां-बाप को टोक देते हैं। ऐसे छोटे-छोटे बदलाव ही बड़े बदलाव का कारण बनते हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण गुजरात है। मोदी के पास अगले 50 साल का विजन है। ये बातें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तिलक भवन में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में कहीं।

विज्ञापन


रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी और एकीकृत सामाज कार्य एवं अनुसंधान संगठन के तत्वावधान में ‘डिलीवरिंग डेमोक्रेसी: मोदी के शासन प्रमुख के रूप में दो दशकों की समीक्षा’ विषय पर आयोजित सेमिनार में रेल मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। बिना नाम लिए कहा कि एक प्रधानमंत्री थे, जो भरी सभा में बोलते थे कि 100 में से 15 रुपये ही लाभार्थी तक पहुंचते हैं। लंबे समय तक सत्ता में रहा उनका परिवार समस्याएं ही गिनाता रहा। मोदी ने समस्या का निराकरण किया। 40 करोड़ लोगों के खाते खोल दिए। धनराशि सीधे दिल्ली से उनके खाते में जाने लगी। 

विज्ञापन

Railway Minister Ashwini Vaishnav said: Modi has 50 years of vision, changed the mindset of people
Prayagraj News : सेमिनार में बोलते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : प्रयागराज

रेलमंत्री ने मोदी को बताया युग पुरुष
उन्होंने प्रधानमंत्री को युग पुरुष बताया और कहा कि मोदी ने लोगों को सम्मान दिया। उन्हें एहसास दिलाया कि देश हो या विदेश, हर जगह उन्हें बराबरी का दर्जा मिलेगा। भला कौन पीएम होगा, जो सफाई कर्मियों के पांव पखारेगा। मोदी की ही देन है कि गाड़ियों से लाल बत्ती हटा दी गई। रेल मंत्री ने उदाहरण दिया कि मोदी ने जब विश्वस्तरीय कमलापति स्टेशन देखा तो इससे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर प्रोजेक्ट तैयार करें। रेल मंत्री ने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां आए भूकंप में कच्छ का इलाका तहस-नहस हो गया था, लेकिन आज वहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चांसलर आशीष चौहान, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के महानिदेशक रविंद्र साठे, भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह चुडास्मा, अखिलेश मिश्र, नीरज कुलश्रेष्ठ, दीपक करानजीकर समेत कई विशेषज्ञ एवं टिप्पणीकार इस आयोजन में शामिल हुए। इससे पूर्व प्रयागराज फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक शेखर पांडेय ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न एवं गंगा जल भेंट किया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष मिश्र एवं संकल्प शुक्ल ने किया।

Railway Minister Ashwini Vaishnav said: Modi has 50 years of vision, changed the mindset of people
Prayagraj News : सेमिनार में बोलते इलाहाबाद विवि के चांसलर आशीष चौहान। - फोटो : प्रयागराज

बोले चांसलर, मोदी की याददाश्त जबर्दस्त
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चांसलर एवं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एमडी आशीष चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की याददाश्त जबर्दस्त है। बहुत पहले उनसे एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। उन्होंने परिवार वालों के बारे में पूछा। लंबे समय बाद मिले तो उन्हें परिवार के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी थी। उन्होंने कहा कि वह गुजरात में एक एक्सचेंज स्थापित करना चाहते हैं और कर दिखाया। उनके कार्य करने की गति बहुत तेज है और जो कहा, वह किया भी। आशीष चौहान ने मोदी की विदेश नीति को सराहा। कहा कि अमेरिका के अखबारों में कभी सड़क पर टहलती गाय और सांप-सपेरे की फोटो छपा करती थीं, अब वहां के लोग डरे हुए हैं कि भारतीय उनकी नौकरी छीन लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed