{"_id":"5e17902b8ebc3e87f118079b","slug":"railway-minister-applauds-for-helping-delivery-victim-at-junction-allahabad-news-ald265287041","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर प्रसव पीड़िता की मदद करने पर रेलमंत्री ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर प्रसव पीड़िता की मदद करने पर रेलमंत्री ने की सराहना
विज्ञापन
Railway Minister applauds for helping delivery victim at junction
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन पर प्रसव पीड़िता की मदद करने पर रेलमंत्री ने सराहना
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन पर बृहस्पतिवार की शाम एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। उसकी आरपीएफ द्वारा मदद करने की रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सराहना की। रेलमंत्री ने ट्वीट कर आरपीएफ एवं मेडिकल टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता की सराहना की। उन्होंने आरपीएफ द्वारा की गई मदद की फोटो भी ट्वीट की।
बताया जा रहा है बृहस्पतिवार की शाम रेखा नाम की महिला को ईएमयू से जिगना जाना था। प्लेटफार्म पर ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। उसका पति मदद के लिए भागा तो उसे मेला ड्यूटी में अलीगढ़ से आए आरपीएफ इंसपेक्टर आईपी कौशिक मिले। इंसपेक्टर ने दो महिला सिपाहियों को मौके पर बुलाया। इस बीच महिला ने प्लेटफार्म पर ही बच्ची को जन्म दिया। यहां मेडिकल टीम बाद में महिला को मेला के लिए बनाए गए मेडिकल वार्ड में ले गई। रेलमंत्री को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारे सुरक्षाकर्मी आए दिन मानव सेवा के नए उदाहरण पेश कर हैं। मुझे उन पर गर्व है।