फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway junction: Mumbai-Duronto should operate every day, direct train to Bangalore

Railway junction : मुंबई-दुरंतो का हर रोज हो संचालन, बंगलूरू के लिए चले सीधी ट्रेन

Sat, 14 Dec 2024 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 08:15 PM IST
सार

स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक में सदस्यों ने बंगलूरू के लिए सीधी ट्रेन चलाने की भी मांग की। बताया कि अभी प्रयागराज-छिवकी से संघमित्रा एक्सप्रेस ही बंगलूरू के लिए एकमात्र सीधी ट्रेन है।

विज्ञापन
Railway junction: Mumbai-Duronto should operate every day, direct train to Bangalore
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार को स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक में सदस्यों ने मुंबई-दुरंतो का संचालन रोजाना करने का मुद्दा उठाया। कहा कि इसका संचालन सप्ताह में दो दिन हो रहा है। जबकि, मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है।

विज्ञापन

स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक में सदस्यों ने बंगलूरू के लिए सीधी ट्रेन चलाने की भी मांग की। बताया कि अभी प्रयागराज-छिवकी से संघमित्रा एक्सप्रेस ही बंगलूरू के लिए एकमात्र सीधी ट्रेन है। संघमित्रा में प्रयागराज से बर्थ का कोटा काफी कम है। इससे उसमें हमेशा प्रतीक्षा सूची ही मिलती है। बंगलूरू के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। उसे नियमित कर दिया जाए तो राहत मिलेगी। इस दौरान सदस्यों ने जंक्शन पर लगी लिफ्ट में इन्वर्टर लगाने का भी सुझाव दिया। साथ ही कहा, सिविल लाइंस साइड स्थित फुट ओवरब्रिज संख्या तीन पर लगा एस्केलेटर अमूमन बंद ही रहता है। इससे यात्रियों को दिक्कत होती है।

विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज जंक्शन पर महाकुंभ को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में बताया गया। कंट्रोल टॉवर, यात्री आश्रयस्थल आदि का समिति के सदस्यों ने निरीक्षण भी किया। इस दौरान समिति के सदस्य अनिल अग्रवाल, उत्तम केसरवानी, उमेश चंद्र कक्कड़ के साथ आरपी मीणा, कमलेश कुमार, अवधेश सिंह, आरके राय, एसके त्रिपाठी, रमेश कुमार राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed