{"_id":"5ce59c8ebdec22076357adb9","slug":"railway-je-recruitment-exam-of-prayagraj-s-one-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के एक केंद्र की स्थगित हुई रेलवे की जेई भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के एक केंद्र की स्थगित हुई रेलवे की जेई भर्ती परीक्षा
Thu, 23 May 2019 12:31 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
SSC JE EXAM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रयागराज के एक केंद्र की परीक्षा स्थगित कर दी गई। नीम सराय स्थित सेंट विशना स्कूल में आयोजित भर्ती परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थी भी भड़क गए। यहां अभ्यर्थियों ने खूब शोर शराबा भी किया। बाद में अभ्यर्थियों को बताया गया कि परीक्षा की तिथि और समय के बारे में उन्हें शीघ्र ही जानकारी दी जाएगी
विज्ञापन
दरअसल सेंट विशना स्कूल के ब्लॉक ए में जेई भर्ती परीक्षा दो पॉलियों में आयोजित थी। यहां तकनीकी समस्या से परीक्षा का पेपर ऑनलाइन नहीं हो पा रहा था। रेलवे की तकनीकी टीम ने भी इसका प्रयास किया। कोई सफलता न मिलने पर बाद में परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर अभ्यर्थी भड़क गए। तमाम अभ्यर्थियों का कहना था कि अब दोबारा आने के लिए उन्हें फिर से किराया आदि देना होगा। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इस बारे में कहा कि तकनीकी समस्या से सिर्फ इसी एक केंद्र की परीक्षा बुधवार को संपन्न नहीं हो सकी। इसकी नई तिथि के बारे में अभ्यर्थियों को जल्द ही सूचना दी जाएगी। अभ्यर्थी अपने ईमेल आदि भी नियमित रूप से चेक करते रहें। उधर जेई भर्ती परीक्षा प्रयागराज के साथ कानपुर, आगरा, ग्वालियर, रुड़की, हरिद्वार एवं देहरादून के कुल 24 केंद्रों में हुई। पहले दिन परीक्षा दो पॉलियों में हुई। परीक्षा में कुल 9900 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इस दौरान केंद्रों में 6341 अभ्यर्थी पहुंचे। जो कुल परीक्षार्थियों को 64.01 फीसदी रहा। बाकी अन्य केंद्रों में आरआरबी ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा निबटने का दावा किया है।
विज्ञापन
मतगणना के चलते आरआरबी ने जारी की एडवाइजरी
लोकसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना के मद्देनजर आरआरबी इलाहाबाद की ओर से अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि 23 मई को मतगणना है। ऐसे में मतगणना के चलते विभिन्न शहरों के कुछ क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है। इस वजह से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में अतिरिक्त समय लग सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है तो वह परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय का मार्जिन लेकर चले और अपने निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन