{"_id":"6a1adf4410d53a5bce0a4fd2","slug":"railway-direct-train-to-pune-and-bangalore-will-soon-be-available-ncr-sends-proposal-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway : पुणे और बंगलूरू के लिए जल्द मिलेगी सीधी ट्रेन, एनसीआर ने भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway : पुणे और बंगलूरू के लिए जल्द मिलेगी सीधी ट्रेन, एनसीआर ने भेजा प्रस्ताव
Sat, 30 May 2026 06:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 May 2026 06:29 PM IST
सार
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने पुणे और बंगलूरू के लिए प्रयागराज से सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
Train
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने पुणे और बंगलूरू के लिए प्रयागराज से सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस संबंध में एनसीआर ने रेलवे पश्चिम मध्य रेलवे, मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे को ट्रेन की टाइमिंग निर्धारण और फिजिबिलिटी के लिए पत्र भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रयागराज से इन शहरों के लिए सीधी ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन
हालांकि, कुछ ट्रेनें यहां से गुजरती हैं लेकिन उनमें प्रयागराज के यात्रियों के लिए बर्थ का कोटा बेहद सीमित होता है। संगम नगरी से शिक्षा, आईटी सेक्टर और व्यापार के सिलसिले में बड़ी संख्या में लोगों का रोजाना पुणे और बंगलूरू के लिए आवागमन होता है। इस समस्या को देखते हुए फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने हाल ही में जोनल रेलवे उपभोक्ता उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक से पहले उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन को प्रस्ताव सौंपा था। उन्होंने जनता की सहूलियत के लिए सीधी ट्रेनें चलाने की वकालत की थी।
विज्ञापन
प्रयागराज-अहमदाबाद को सप्ताह में तीन दिन चलाने की तैयारी
यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में एक की जगह तीन दिन चलाने की तैयारी है। एनसीआर प्रशासन ने पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे को इस संबंध में पत्र भेजा है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि अन्य जोनल रेलवे से हरी झंडी मिलते ही नई ट्रेनों की समय सारिणी और संचालन की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन