फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   railway changed the entrance and exit sides rule

रेलवे ने बदली व्यवस्था

Sun, 17 May 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
railway changed the entrance and exit sides rule
रेलवे ने 12 मई से संचालित राजधानी स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था बदल दी है। नई व्यवस्था के तहत अब जिन यात्रियों को प्रयागराज से राजधानी स्पेशल ट्रेन में सफर करना होगा उनका प्रवेश जंक्शन के सिटी साइड से होगा, जबकि ट्रेन से आने वाले यात्री जिन्हें यहां उतरना है वह सिविल लाइंस साइड से बाहर निकलेंगे। रविवार 17 मई से यह नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अभी जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से ही स्पेशल राजधानी ट्रेन के यात्रियों को प्रवेश एवं बाहर निकाला जा रहा है। लेकिन रविवार से यह व्यवस्था बदल रही है। इन ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर दो और तीन से होगा। जंक्शन के सिटी साइड से प्रवेश करने के बाद यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग आदि के बाद फुट ओवर ब्रिज संख्या चार से प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन पर प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान सभी यात्रियों को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

यात्रियों को ट्रेन आगमन के डेढ़ से दो घंटे पूर्व ही जंक्शन आना होगा। ट्रेन से आने वाले यात्रियों को निकासी फुट ओवर ब्रिज संख्या चार से प्लेटफार्म नंबर छह होते हुए की गई है। बाहर से आने वाले यात्रियों का भी जिला प्रशासन की टीम द्वारा चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा। सही होने पर ही यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। स्टेशन परिसर में निजी वाहनों का प्रयोग भी वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed