{"_id":"5f6b6ef88ebc3ee2c364be7c","slug":"railway-bridge-construction-will-be-start-soon-at-ganga-between-daraganj-jhunsi-city-desk-news-ald2870590119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पर जल्द शुरू होगा रेलवे पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पर जल्द शुरू होगा रेलवे पुल का निर्माण
विज्ञापन
railway bridge construction will be start soon at ganga between daraganj-jhunsi
-प्रयागराज पहुंचे डीआरएम वाराणसी ने अफसरों के साथ झूंसी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
प्रयागराज। दारागंज को झूंसी के बीच एक और रेलवे पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस पुल के निर्माण के बाद बनारस से प्रयागराज रामबाग रेलमार्ग का पूर्ण रूप से दोहरीकरण भी हो जाएगा और ट्रेनों की लेटलतीफी से निजात भी मिलेगी। पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से किया जाएगा। बुधवार को इस संबंध में डीआरएम वाराणसी विजय कुमार पंजियार प्रयागराज पहुंचे और पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल एवं आरवीएनएल के वरिष्ठ अफसरों के साथ डीआरएम ने सबसे पहले झूंसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दरअसल दोहरीकरण के लिए बनाए जाने वाले गंगा पुल के लिए नई रेलवे लाइन झूंसी रेलवे स्टेशन से ही निकलनी है। निरीक्षण के बाद डीआरएम गंगा पुल को देखने भी पहुंचे। इसके पूर्व सुबह बनारस से झूंसी रेलखंड का रियर विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से डीआरएम ने निरीक्षण किया।
उन्होंने माधोसिंह से झूंसी तक चल रहे दोहरीकरण, विद्युतीकरण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ समयसीमा के अंदर पूरा करने पर बल दिया। इस अवसर पर सीनियर डीओएम रोहित गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अतुल त्रिपाठी, पंकज केशरवानी ,आशुतोष पांडेय, आरवीएनएल के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विकास चंद्रा आदि अफसर मौजूद रहे।