फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway board caught TTE with Fake EFT reciept

रेलवे बोर्ड की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा फर्जी रसीद देने वाला टीटीई

Sun, 08 Dec 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Railway board caught TTE with Fake EFT reciept
वाराणसी से इलाहाबाद के बीच फर्जी रसीद से कमाई कर रहा था टीटीई
विज्ञापन

बोर्ड की सीटीसी एंटी फ्राड टीम ने की कार्रवाई, कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा
प्रयागराज। रेलवे बोर्ड की टीम ने वाराणसी से इलाहाबाद के मध्य तमाम ट्रेनों में फर्जी रसीद (ईएफटी) काट रहे पूर्वोत्तर रेलवे के एक टीटीई को रंगे हाथ पकड़ा है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के इस टीटीई के पास से बोर्ड टीम ने तीन फर्जी रसीद बुक भी बरामद की। अनुमान लगाया जा रहा है कि पूर्व में इस टीटीई द्वारा फर्जी रसीद के माध्यम से रेलवे को लाखों रुपये की चपत लगा दी। बोर्ड टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय को टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।
रेलवे बोर्ड के अफसरों को शिकायत मिली थी कि वाराणसी से इलाहाबाद के बीच तमाम ट्रेनों में पिछले दिनों फर्जी रसीद दी गई है। दरअसल ईएफटी रसीद टीटीई को रेलवे द्वारा दी जाती है। ताकि अगर कोई यात्री बिना टिकट है, या अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहा है या बिना बुकिंग के माल ले जा रहा है, तो उसकी रसीद काट कर जुर्माना या किराये का अंतर लिया जा सके। पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत टीटीई विजय शंकर सिंह ने इस रसीद को खुद ही छपवा ली थी और उसी से यात्रियों की रसीद काटने लगा।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के विशेष कार्यकारी अधिकारी मृदुल मित्तल तो यह सूचना मिली तो उन्होंने अपनी टीम दिल्ली से भेजी। टीम ने कई दिन वाराणसी एवं इलाहाबाद के बीच चलने वाली तमाम ट्रेनों पर अपनी नजर रखी। तीन दिन पहले गाड़ी संख्या 19064 दानापुर-उधना एक्सप्रेस में रात 11 बजे टीटीई द्वारा यात्रियों को ई एफ टी रसीद देकर पैसे लेते देखा। रसीद की जांच की गई तो वह फर्जी निकली। टीम ने टीटीई को रंगे हाथ दबोच लिया। छानबीन में टीटीई विजय शंकर सिंह के पास से तीन फर्जी ई एफ टी पुस्तिकाएं बरामद की गईं। इसके माध्यम से यात्रियों से तकरीबन 44 हजार की अवैध वसूली की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में विजय शंकर सिंह ने कबूला कि वह फर्जी रसीद का उपयोग वाराणसी-इलाहाबाद खंड में रात के वक्त चलने वाली ट्रेनों में कर रहा था। दो दिन चली कार्यवाई के बाद रेलवे बोर्ड की सी टी सी एंटी फ्राड टीम ने अपनी रिपोर्ट में रंगे हाथ पकड़े गए टी टी ई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा रेलवे मुख्यालय को भेजी है। बताया जा रहा है कि विजय शंकर सिंह पर कई आपराधिक मुकद्दमे पहले से दर्ज हैं। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय का कहना है कि इस टीम में हेमंत शर्मा, अनंत मिश्रा, विवेक सिंघई, सागर यादव, अनुराग भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed