फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway board accepted the talk, Bhubaneswar Rajdhani Express will stop in Prayagraj

रेलवे बोर्ड ने मानी बात, अब प्रयागराज में रुकेगी भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 

Wed, 06 Jan 2021 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Railway board accepted the talk, Bhubaneswar Rajdhani Express will stop in Prayagraj
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। नई दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब प्रयागराज जंक्शन में रुकेगी। रेलवे बोर्ड ने पिछले वर्ष सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल द्वारा भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नौ जनवरी को भुवनेश्वर से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का 10 जनवरी से प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल प्रयागराज जंक्शन पर हावड़ा, रांची, डिब्रूगढ़, पटना राजधानी का ही ठहराव है, लेकिन भुवनेश्वर राजधानी का यहां ठहराव नहीं था। पुरी, कटक और भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों की डिमांड को देखते हुए पिछले वर्ष सांसद केशरी ने इस ट्रेन के प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा था। बोर्ड ने यह बात मानते हुए भुवनेश्वर राजधानी का प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित कर दिया है। बता दें कि भुवनेश्वर राजधानी सप्ताह में एक दिन संबलपुर, दो दिन आद्रा, एवं चार दिन वाया टाटानगर होकर आती है।
विज्ञापन


अलग-अलग रास्ते से आने की वजह से इस ट्रेन के कुल तीन नंबर हैं। साथ ही भुवनेश्वर से चलने का समय भी रूट के हिसाब से अलग-अलग ही है। हालांकि भुवनेश्वर राजधानी का प्रयागराज आगमन का समय हर रोज रात 2.33-2.35 बजे ही रहेगा। इसी तरह से दिल्ली से ट्रेन रवानगी का समय शाम पांच बजे रहेगा जो हर रोज रात 11.53-11.55 बजे प्रयागराज आएगी। संबलपुर, आद्रा एवं टाटानगर के रास्ते भुवनेश्वर पहुंचने का समय क्रमश: रात 8.10, शाम 4.15 एवं शाम 5.30 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed