Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Government jobs and free rations—1.82 lakh railway employees identified

प्रयागराज : सरकारी नौकरी भी, मुफ्त राशन भी, 1.82 लाख रेलकर्मियों पर रेलवे बोर्ड सख्त

Sat, 14 Nov 2026 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Nov 2026 07:03 PM IST
सार

सरकारी नौकरी और नियमित वेतन के बावजूद मुफ्त राशन योजना का लाभ लेने वाले रेलकर्मियों पर रेलवे बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। देशभर में 1.82 लाख से अधिक कर्मचारियों की पहचान के बाद राशन कार्ड सरेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों से स्व-घोषणापत्र भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
Prayagraj: Government jobs and free rations—1.82 lakh railway employees identified
रेलकर्मियों को सरेंडर करने होंगे राशन कार्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरकारी नौकरी का सुख और ऊपर से गरीबों के हक का मुफ्त राशन। ऐसा कर रहे देश भर के 1.82 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। रेलवे बोर्ड ने आयकरदाता और सक्षम होने के बावजूद मुफ्त राशन योजना का लाभ उठाने वाले कर्मचारियों को राशन कार्ड तत्काल सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जब पात्रता की कुंडली खंगाली गई तो यह चौंकाने वाला सच सामने आया। सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू), स्वायत्त निकायों और स्थानीय निकायों में कार्यरत कर्मचारी कल्याणकारी और रियायती योजनाओं का दायरे से बाहर हैं। नियम साफ कहते हैं कि सरकारी नौकरी और आयकर के दायरे में आने वाले लोग इस मुफ्त सुविधा के हकदार नहीं हैं। लेकिन, कर्मचारियों ने नियमों को ताक पर रखकर जमकर फायदा उठाया।
विज्ञापन


भविष्य में इस तरह की सब्सिडी न लेने की हिदायत

रेलवे बोर्ड ने मामले की गंभीरता देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों को पत्र भेजा है। बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अवस्थापना एसके रॉय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कर्मचारी तुरंत अपने राशन कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर कर दें। साथ ही भविष्य में इस तरह की सब्सिडी न लेने की हिदायत भी दी है। रेलवे बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को कहा है कि जांच कर पता लगाए कि किन-किन कर्मचारियों ने मुफ्त राशन योजना का लाभ लिया है। जिन कर्मचारियों ने इसका उपभोग नहीं किया है, उन्हें इस बात का स्व-घोषणापत्र भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। पत्र में शामिल बिंदुओं का अध्ययन किया जा रहा है। - डाॅ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed